MP LIVE: आज रतलाम दौरे पर CM मोहन यादव, किसानों के खातों में भेजेंगे 810 करोड़

Last Updated:

MP News Live Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी…और पढ़ें

MP LIVE

MP News Live 28 December 2025: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रतलाम के जावरा में रहेंगे. वह भावांतर योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम सिंगल क्लिक के माध्यम से 3.77 लाख किसानों के खातों में 810 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे. आज शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय जावरा में राज्य स्तरीय सोयाबीन भावांतर योजना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. अब तक 6.44 किसानों को 1292 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं. कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होगा. सीएम मोहन यादव ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे.

December 28, 202508:21 IST

श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

54वें विजय दिवस, 27वें कारगिल विजय दिवस और राष्ट्र की सर्वाधिक सफल सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की स्मृति में भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कर्नल पीवी हरि के नेतृत्व में पवित्र विजय अमृत कलश के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर मंदिर परिसर में विजय अमृत कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई.

December 28, 202508:11 IST

घर में मृत मिलीं सरकारी स्कूल की प्राचार्या

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वालीं एक शासकीय स्कूल की प्राचार्या अपने ही घर में मृत पाई गईं. जब स्कूल का स्टाफ उनके घर पहुंचा, तब यह खुलासा हुआ. प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है. पुलिस ने गेट तोड़कर देखा, तो शिक्षिका मृत पड़ी थीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह पता चल पाएगी.

December 28, 202507:30 IST

बाबा महाकाल के आज के दर्शन

दिनांक 28 दिसंबर 2025 का ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन.

December 28, 202507:13 IST

गुना के कलेक्टर ने बांटे कंबल

गुना के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे. उन्होंने जनसहयोग की अपील की. शीत ऋतु को देखते हुए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिले में जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए. उन्होंने हनुमान चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, रैन बसेरा, जिला चिकित्सालय सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद असुविधा का शिकार न हो. इसके लिए सतत निगरानी और आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए. आम नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि तेज सर्दी को देखते हुए कंबल व आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर मानवीय संवेदनाओं के साथ सहयोग करें. इस दौरान एसडीएम गुना शिवानी पांडे और तहसीलदार जीएस बैरवा भी उनके साथ रहे.

homemadhya-pradesh

MP LIVE: आज रतलाम दौरे पर CM मोहन यादव, किसानों के खातों में भेजेंगे 810 करोड़

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *