MP LIVE: रायसेन के हैवान सलमान का नहीं लड़ेंगे केस, बार एसोसिएशन का फैसला

Last Updated:

MP News Live Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी…और पढ़ें

MP LIVE

MP News Live 30 November 2025: मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की मासूम से दरिंदगी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. रायसेन जिला न्यायालय के बार एसोसिएशन ने फैसला किया है कि वह दुष्कर्म के आरोपी सलमान का केस नहीं लड़ेंगे. हर न्यायालय से वकीलों ने एकजुट होकर केस नहीं लड़ने का फैसला किया है. अधिवक्ताओं की मांग है कि फास्टट्रैक कोर्ट में केस चलाकर जल्द फैसला हो. पुलिस आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत के साथ चार्जशीट पेश करें, जिससे जल्द से जल्द सलमान को फांसी की सजा सुनाई जाए. बता दें कि आरोपी सलमान की गिरफ्तारी से भी रायसेन में मामला शांत नहीं हुआ है. जिला मुख्यालय में जन आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोग सड़कों पर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं. मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान का पुतला बनाकर फांसी पर लटकाया गया. जनता सलमान की फांसी की मांग कर रही है. मांग है कि न्यायालय से जल्द फैसला आए और आरोपी को फांसी हो.

November 30, 202507:02 IST

आज उज्जैन दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन दौरे पर रहेंगे. आज वह अपने गृहनगर में पीएम मोदी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनेंगे. इसके बाद वह सामूहिक विवाह सम्मलेन में शामिल होंगे. सीएम मोहन यादव अपने बेटे की शादी भी सामूहिक विवाह सम्मलेन में कर रहे हैं.

November 30, 202506:34 IST

उज्जैन के सागर गैरे रेस्टोरेंट पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में देर रात सागर गैरे रेस्टोरेंट में रुके. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से चर्चा की.

homemadhya-pradesh

MP LIVE: रायसेन के हैवान सलमान का नहीं लड़ेंगे केस, बार एसोसिएशन का फैसला

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *