Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE: पटना आज एक बार फिर बड़े सियासी कार्यक्रम का गवाह बनने जा रहा है. नीतीश कुमार आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, और इस मौके पर राजधानी में जबरदस्त हलचल है. सुबह से ही गांधी मैदान के आस-पास चहल-पहल तेज हो गई है, क्योंकि शपथ ग्रहण समारोह यहीं होने वाला है. पूरा इलाका सुरक्षा बलों से घिरा हुआ है और प्रशासन ने भी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी.
November 20, 202509:01 IST
जबलपुर से पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा शुरू
अब हेलीकॉप्टर से पर्यटन स्थलों का आनंद उठा सकेंगे पर्यटक. जबलपुर से पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा शुरू हो रही है, जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह करेंगे. जबलपुर से मैहर, कान्हा, अमरकंटक और बांधवगढ़ तक हेलीकॉप्टर से यात्रा की जा सकेगी. हेली सेवा हफ्ते में 5 दिन संचालित होगी. कार्यक्रम का आयोजन भेड़ाघाट पर्यटन स्थल पर होगा.
November 20, 202509:00 IST
तारक मेहता के टप्पू सुबह सुबह पहुंचे महाकाल के दरबार

November 20, 202507:50 IST
उज्जैन न्यूज: बाबा महाकाल का आज का श्रंगार

November 20, 202507:38 IST
प्रदेश भर में थाली, घंटी, चम्मच बजाएंगे संविदा कर्मचारी
आज प्रदेश भर के संविदा कर्मचारी घंटी, थाली, चम्मच, लोटा बजाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी समान्य प्रशासन विभाग की संविदा नीति के खिलाफ आवाज उठाएंगे. सभी जिला मुख्यालयों पर यह प्रदर्शन होगा, जिसमें कर्मचारी सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे. उनकी मांग है कि संविदा नीति की विसंगतियों को दूर किया जाए.
.