MP गजब है! पेट में दर्द हुआ तो भाजपा नेता की सोनोग्राफी रिपोर्ट में लिख दिया गर्भाशय में समस्‍या है

निरंजन प्रजापित उचेहरा जनपद के अध्यक्ष व भारतीय जनता पाटी के नेता है। निरंजन प्रजापित ने नई दुनिया से बात करते हुए बताया कि जब हम जैसे लोगों के साथ यह …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 20 Jan 2026 05:43:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Jan 2026 05:48:34 PM (IST)

पुरुष को बता दी गर्भाशय की समस्‍या।

HighLights

  1. 47 वर्षीय भाजपा नेता निरंजन को पेट में दर्द की समस्‍या थी।
  2. सतना निदान केन्द्र ने उल्टा गभाशय की सोनोग्राफी रिपोर्ट दी।
  3. सीएमएचओ मनोज शुक्ला ने जांच कराने की बात कही है।

सतना। 13 जनवरी को उचेहरा जनपद क्षेत्र के जनपद अध्यक्ष निरंजन प्रजापति उम्र 46 वर्ष के पेट में असहनीय दर्द हुआ। उपचार के लिए निरंजन डॉक्टर बीएल नामदेव के यहां पहुंचे। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के साथ सोनोग्राफी के लिए भी लिखा। इसके बाद निरंजन प्रजापति सीधे सतना डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे और पेट की सोनोग्राफी कराई। सतना निदान केन्द्र ने 47 वर्षीय पुरुष मरीज निरंजन को उनके पेट में उल्टा गभाशय होने कि सोनोग्राफी रिपोर्ट थमा दी। जिसके बाद इस पूरा घटनाक्रम चचा का विषय बना रहा। हालंकि इस घटनाक्रेम ने एक बार फिर देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे मामले में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनोज शुक्ला ने जांच कराने की बात कही है।

रिपोर्ट में यह बताया

  • स्टेशन रोड स्थित सतना निदान केंद्र में मरीज निरंजन प्रजापति (47 वर्ष) की यूएसजी पेट जांच 13 जनवरी 2026 को की गई थी।
  • रिपोर्ट में जिगर, पित्ताशय, तिल्ली, अग्न्याशय और किडनी सामान्य बताई गई हैं, जबकि निष्कर्ष में हल्का फैटी लिवर लिखा गया है।
  • लेकिन इसी रिपोर्ट में पुरुष मरीज के लिए गर्भाशय और दोनों अंडाशय सामान्य जैसे विवरण दर्ज कर दिए गए, जो चिकित्सा दृष्टि से असंभव है।
  • इसके बाद आरोप है कि केंद्र में अयोग्य कर्मचारियों द्वारा जांच कराई जाती है और डॉक्टरों के पहले से हस्ताक्षरित लेटरपैड पर बने-बनाए फॉर्मेट में रिपोर्ट प्रिंट कर मरीजों को थमा दी जाती है।
  • बताया जा रहा है कि ऐसे प्री-फिल्ड फॉर्मेट में केवल मरीज का नाम जोडक़र रिपोर्ट जारी कर दी जाती है, जिससे इस तरह की गंभीर त्रुटियां सामने आ रही हैं।

जनपद अध्यक्ष है निरंजन

निरंजन प्रजापित उचेहरा जनपद के अध्यक्ष व भारतीय जनता पाटी के नेता है। निरंजन प्रजापित ने नई दुनिया से बात करते हुए बताया कि जब हम जैसे लोगों के साथ यह ऐसा कर रहे हैं और एक पुरुष मरीज के पेट में गभार्शय बता दिया तो गरीबों के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे। निरंजन ने कहा है कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह अभी तक कहीं नहीं जा सकें। सुधार होते ही वह इसकी शिकायत करने के साथ ही उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे।

गैसटिक दर्द निकला था

निरंजन प्रजापित ने बताया कि बाद में उनके द्वज्ञरा जबलपुर में डॉक्टर झलवानी के यहां जांच कराई तो पता चला कि यह केवल गैस सिस्टक दर्द थाा। जिसके लिए दवाई दी गई। फिलहाल आराम है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *