MP IAS Transfer: भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव हटे, 12 DM के तबादले, छिंदवाड़ा में हरेंद्र नारायण

Last Updated:

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने एक साथ 12 जिलों के कलेक्टरों का तबादला कर दिया है. इस व्यापक फेरबदल में सिंगरौली, छिंदवाड़ा, रतलाम, मुरैना और डिंडोरी जैसे महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टरों को हटा दिया गया है.

IAS Transfer: भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव हटे, 12 जिला कलेक्टरों का तबादलामध्‍य प्रदेश सरकार ने 12 जिला कलेक्‍टरों का ट्रांसफर कर दिया है.

भोपाल. मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए राज्य सरकार ने 12 जिलों के कलेक्टरों का तबादला कर दिया है. इस बड़े फेरबदल में सिंगरौली, छिंदवाड़ा, रतलाम, मुरैना और डिंडोरी के कलेक्टर हटा दिए गए हैं. सबसे अधिक चर्चा में भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का तबादला रहा, जिन्हें भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से हुए सार्वजनिक विवाद के बाद हटाया गया है. महत्वपूर्ण नियुक्तियों में, भोपाल नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण को छिंदवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि श्रम आयुक्त रजनी सिंह अब नरसिंहपुर की कलेक्टर होंगी. गौरव बेनल को सिंगरौली कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह तबादला आगामी प्रशासनिक और राजनीतिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

IAS Transfer: भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव हटे, 12 जिला कलेक्टरों का तबादला

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *