MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
.
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।
1. एमपी में लगातार दूसरे दिन बारिश; भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत कई जिलों में पानी गिरा मध्यप्रदेश में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी मौसम बदला रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, टीकमगढ़ और बालाघाट समेत 20 जिलों में बारिश हुई। श्योपुर के सलवानिया बुखारी गांव में खेतों में काटकर रखी गई धान की फसल बह गई। मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 अक्टूबर तक बारिश, गरज-चमक और आंधी का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें..
2. तीन टुकड़ों में कटा सांप, फिर भी युवती को डंसा, मशीन से चारा काट रही थी, नहीं बची जान मुरैना में एक सांप तीन टुकड़ों में कट गया। बावजूद इसके सांप के मुंह वाले हिस्से ने एक युवती को काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना रविवार सुबह जिले के सबलगढ़ की बामसौली पंचायत के नाऊडांडा गांव की है। भारती रविवार सुबह अपने घर पर मवेशियों के लिए हरा चारा काट रही थी। उसी चारे में एक सांप छिपा बैठा था। पूरी खबर पढ़ें..
3. भाजपा नेता को बीच सड़क कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे: पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला विदिशा में भाजपा नेता और वकील विमलप्रकाश तारण को एक शख्स ने बीच सड़क जमकर पीटा। उनकी कॉलर पकड़ी और लगातार चांटे मारने लगा। शनिवार रात को भाजपा नेता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। शिवराज सिंह ने इस घटना की निंदा की है। पूरी खबर पढ़ें..
4. इंदौर में नगर निगम के सर्वे पर विवाद, जीतू पटवारी ने जारी किया एमआईसी मेंबर का वीडियो
इंदौर में नगर निगम के सर्वे को लेकर हुए विवाद के बाद देर रात तक भंवरकुआं थाने में हंगामा हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है जिसमें एमआईसी मेंबर अभिषेक शर्मा बबलू फोन पर एक पुलिस अधिकारी से बात कर रहे हैं। इस वीडियो को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें..
5. जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप: पैसे और घर का लालच दिया; दो महिलाओं समेत 5 लोग गिरफ्तार मैहर जिले के हरनामपुर इलाके में जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला सामने आया है। रविवार को पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मैहर की 32 साल की ज्योति अहिरवार ने थाने में लिखित शिकायत की है। जिसमें कहा कि लोगों से चूड़ी, बिंदी, सिंदूर उतरवाई और ईसा मसीह की प्रार्थना की कहा। पूरी खबर पढ़ें..
6. छतरपुर में थाने से ट्रैक्टर ले गए माफिया, एसडीएम ने दोबारा पकड़कर फिर रखवाए छतरपुर में एसडीएम अखिल राठौर ने अवैध रेत से भरे तीन ट्रैक्टर जब्त कर थाने में खड़े करवाए। कुछ घंटे बाद रेत माफिया थाने पहुंचे और तीनों ट्रैक्टर अपने साथ ले गए। इसका वीडियो सामने आया तो एसडीएम ने दोबारा ट्रैक्टर पकड़कर थाने में खड़े करवाए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि रेत माफिया थानों को लूट रहे। पूरी खबर पढ़ें
7. इंटरनेशनल मार्शल आर्ट प्लेयर ने किया सुसाइड:देवास में फंदे पर लटका मिला शव एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देवास की जुजुत्सु (जापानी मार्शल आर्ट) खिलाड़ी रोहिणी कलम (35) ने सुसाइड कर लिया। रविवार को छोटी बहन रोशनी ने कमरे में उसका शव फंदे पर लटका देखा। रोहिणी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय जुजुत्सु प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीता था। वह जुजुत्सु संघ की महासचिव भी थी। पूरी खबर पढ़ें
8. पांढुर्णा में रेलवे ट्रैक पर मिला नवजात का शव: डॉक्टर बोले-सिर ओर पीठ पर मिले निशान

पांढुर्णा के तिगांव और घुड़नखापा रेलवे ट्रैक पर एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना रविवार सुबह 10.30 की है। डॉक्टर विभूति ने बताया कि, मृत नवजात बच्ची का जन्म लगभग 15 से 20 दिन पहले हुआ था। उसके सिर और पीठ पर चोट के निशान भी मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें
9.सीधी में सड़क के बीच लगाया हैंडपंप, पीएम जनमन योजना की सड़क पर अनोखा निर्माण सीधी जिले के ग्राम डोलकोठार में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी एक सड़क के बीचोंबीच एक हैंडपंप मौजूद है। सड़क निर्माण के दौरान इसे हटाया नहीं गया। यह सड़क बैगा बस्ती को जोड़ती है। यह हैंडपंप गांव के 10 परिवारों के लिए पानी का एकमात्र स्रोत था। मामला सामने आने पर एसडीएम राकेश शुक्ला ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। पूरी खबर पढ़ें
10. छिंदवाड़ा में गंदा पानी पीने से बीमार महिला की मौत, रजौला गांव में 400 लोग हुए थे पीड़ित छिंदवाड़ा के रजौला गांव में गंदा पानी पीने से बीमार हुई 36 वर्षीय महिला दुर्गा चंद्रवंशी की रविवार सुबह मौत हो गई। रजौला गांव में गंदा पानी पीने से पिछले दिनों 400 से अधिक लोग बीमार हुए थे, जिसके चलते कलेक्टर ने मोर्चा संभालते हुए गांव में ही अस्थायी अस्पताल बनवाया था। शनिवार शाम को महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें
.