MP Breaking News LIVE: हरिद्वार में योग, CM मोहन यादव ने बाबा रामदेव के साथ किया अभ्यास, तेज रफ्तार क्रेटा ने 3 को रौंदा

MP News Live: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.

मध्य प्रदेश की लेटेस्ट खबरें…

CM Mohan Yadav Yoga: योग में जुटे CM मोहन यादव 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज हरिद्वार में बाबा रामदेव के साथ योगाभ्यास किया.

CG News: छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूल अब खुद आयोजित करेंगे annual exam
छत्तीसगढ़ में अब प्राइवेट स्कूल अपनी सालाना परीक्षाएं स्वयं आयोजित कर सकेंगे. लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश में साफ किया गया है कि यह व्यवस्था केवल सरकारी और स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रभावी रहेगी, जहां DEO परीक्षा आयोजित करेंगे. इस फैसले पर छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया.

CG News: होटल-बार संचालकों के लिए रायपुर कमिश्नरेट ने जारी किए सख्त निर्देश
रायपुर कमिश्नरेट ने होटल, ढाबा, लॉज और बार संचालकों की बैठक आयोजित की. बैठक में संचालकों को लाइसेंस शर्तों का कड़ाई से पालन करने, समय-सीमा का ध्यान रखने और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए. होटल और लॉज में ठहरने वाले ग्राहकों के रिकॉर्ड और पहचान पत्रों की जांच को अनिवार्य किया गया. महिला और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नशे से संबंधित गतिविधियों पर सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए. साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने पर विशेष जोर दिया गया.

CG News: चंपापुर में लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
बलरामपुर के सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र के चंपापुर गांव में लकड़ी तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई. मुखबिर की सूचना पर घर में छापेमारी की गई, जिसके दौरान बड़ी मात्रा में इमारती लकड़ी और 59 नग साल बल्ली जप्त की गई. यह कार्रवाई तस्करी रोकने और अभ्यारण क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई.

Narsinghpur Accident News: तेज रफ्तार क्रेटा ने थाने के पास तीन राहगीरों को रौंदा
नरसिंहपुर के गाडरवारा थाना क्षेत्र में रात के समय तेज रफ्तार क्रेटा कार ने थाने के पास पैदल जा रहे तीन राहगीरों को रौंद दिया. हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को गाडरवारा सिविल अस्पताल लाया गया, जबकि गंभीर घायलों को जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर किया गया. सिविल अस्पताल के डॉक्टर पंकज थारवानी के अनुसार दो घायलों की हालत नाजुक है. पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए क्रेटा चालक को हिरासत में लिया और क्षतिग्रस्त कार को जब्त किया. हादसे ने थाने के पास पुलिस गश्त और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

MP News: मध्य प्रदेश के 269 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सेवा सम्मान
मध्य प्रदेश के 269 अधिकारी-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए इसकी सूची जारी कर दी है. भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है. उन्हें इससे पहले 26 जनवरी को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भी चयनित किया गया था. इसके अलावा भोपाल के स्पेशल डीजी पंकज कुमार श्रीवास्तव, आईजी रुचिवर्धन मिश्र, आईजी शियास ए., एआईजी मलय जैन और एआईजी अमित सक्सेना को भी सम्मान के लिए चुना गया है. सूची में मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा सहित पुलिस मुख्यालय, बटालियनों, विशेष शाखाओं और फील्ड में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं. इन सभी को कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार और प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा.

CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव आज उत्तराखंड, दिल्ली और यूपी के दौरे पर
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे वे हरिद्वार में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और दोपहर 1 बजे वहां अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इसके बाद वे हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होकर दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शाम 7:30 बजे वे दिल्ली से वसुंधरा, गाजियाबाद पहुंचकर वहां भी एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे. रात 11:10 बजे मुख्यमंत्री दिल्ली से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे.

Gwalior News: ग्वालियर में रेबीज से पहली मौत
ग्वालियर में रेबीज से पहली मौत का मामला सामने आया है. 48 वर्षीय महिला की जयारोग्य अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के अनुसार महिला को पिछले महीने एक स्ट्रीट डॉग ने काटा था. फरवरी महीने में ग्वालियर में कुल 1013 लोगों को स्ट्रीट डॉग के काटने के मामले दर्ज किए गए हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *