Last Updated:
Bhopal AQI level today: मध्यप्रदेश समेत देशभर में दिवाली की रौनक के बीच ही हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. देश के कई इलाकों और पाकिस्तान में पराली जलाने की घटनाओं के चलते वायु गुणवत्ता का हाल बेहाल है, जहां एमपी और राजधानी भोपाल की सड़कों में विजिबिलिटी भी कम हुई है.
देशभर में दिवाली की रौनक है. इसी बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हवा का हाल बेहाल है. दिवाली से पहले ही राजधानी में जहरीली हवा से विजिबिलिटी कम हो गई है. यह तस्वीर भोपाल के नर्मदापुरम रोड़ की है.

राजधानी भोपाल में दिवाली को लेकर लोग जमकर खरीदी कर रहे हैं. इस कड़ी में इस साल 20 और 21 तारीख को मनाई जाने वाली दिवाली को लेकर जमकर भीड़ घरों से बहार निकल रही है, लेकिन खराब हवा ने त्यौहार का मजा किरकिरा कर दिया है.

राजधानी भोपाल में दिवाली के 5 दिन पहले से ही AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका था, जो दिवाली के दिन (20 अक्टूबर) सुबह 166 था, यानी स्वस्थ के लिए बहुत खतरनाक.

दिवाली की रौनक के बीच पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी और इसके साथ ही ठंड और पटाखों के मिले-जुले असर ने भोपाल समेत एमपी और देश के कई हिस्सों की हवा जहरीली बना दी है.

दिवाली के बड़े त्यौहार के बीच राजधानी भोपाल के नर्मदापुरम रोड़ में धनतेरस और छोटी दिवाली के दिन हवा का स्तर लगातार बेहद खराब बना रहा है.

दिवाली से पहले ही खराब हवा का आलम सिर्फ भोपाल ही नही मध्यप्रदेश में भी दिख रहा है. अगर एमपी में हवा की गुणवत्ता की बात करें, तो 20 अक्टूबर सुबह 5.54 बजे AQI 151 दर्ज किया गया.

मध्यप्रदेश और राजधानी भोपाल में AQI लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. जो दिवाली में आतिशबाजी के बाद हवा को और जहरीली बनाएगा.
.