MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें: कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत, चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला गिरी, भभूत समझकर छात्रा ने खाया जहर – Madhya Pradesh News

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास…

1. रेबीज इंजेक्शन के बावजूद मौत: कुत्ते के काटने से बच्चे की जान गई

दतिया जिले में कुत्ते के काटने के बाद इलाज कराने के बावजूद एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, कुत्ते के काटने के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। इसके बावजूद कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

2. पुलिसकर्मी की पत्नी ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस इंदौर में एक पुलिसकर्मी की पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अभी आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिवारजनों से पूछताछ कर रही है और घरेलू परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पढ़ें पूरी खबर

3. BJP नेता की दबंगई: युवक को लात-घूंसों से पीटने का VIDEO

अशोकनगर में भाजपा नेता द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल सामने आया है। वीडियो में युवक को लात-घूंसों से पीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि किसी विवाद के बाद यह घटना हुई। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

4. शिवपुरी स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त महिला गिरी शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों की मदद से महिला को बाहर निकाला गया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने से बचने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर

5. MP में दो दिन और कड़ाके की ठंड, फिर चढ़ेगा पारा

मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज सर्दी का असर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कटनी और शहडोल में तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। भोपाल और इंदौर में भी ठंड बढ़ी है और रात के तापमान में गिरावट आई है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

6. भभूत समझकर जहर खा गई 12वीं की छात्रा, इलाज के दौरान मौत भोपाल में एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने भभूत समझकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन छात्रा को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घर में रखा चूहे मारने का जहर भभूत जैसा दिख रहा था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

7. नशे में ड्यूटी पर डॉक्टर: गुना जिला अस्पताल का VIDEO सामने आया गुना जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर के नशे में होने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। आरोप है कि डॉक्टर शराब पीकर अस्पताल पहुंचा था। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

पॉजिटिव खबर

8.भोपाल में हार्ट मरीजों को राहत: 80 हजार की जांचें अब मुफ्त

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हार्ट मरीजों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है। यहां अब हार्ट की उन्नत जांचें मुफ्त की जाएंगी, जिनकी कीमत करीब 80 हजार रुपए तक होती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस सुविधा से हृदय रोगों की सही और समय पर पहचान संभव हो सकेगी। पढ़ें पूरी खबर

खबर जरा हटके

9. शादी में हादसा टला: दूल्हे की घोड़ी कुएं में गिरी, कूदकर बचाई खंडवा में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दूल्हे की घोड़ी अचानक कुएं में गिर गई। हालात बिगड़ते देख दूल्हा खुद कुएं में कूद गया और घोड़ी की जान बचाई। कुछ देर की मशक्कत के बाद घोड़ी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

कल का बिग इवेंट 10. MP में कल से बोर्ड परीक्षा..16 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल मध्य प्रदेश में कल से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। मंगलवार को 12वीं क्लास का पहला पेपर अंग्रेजी का होगा।सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी। इस बार प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी कक्षा 10वीं की परीक्षा देंगे, जबकि करीब 7 लाख छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *