मुंह के छालों ने कर रखा है परेशान? ये तरीका परमानेंट इलाज, डॉक्टर की दवा से भी ज्यादा मारक

Last Updated:

Home remedies for blisters in mouth : जब शरीर में पित्त यानी गर्मी बढ़ती है, तो मुंह, होंठ और त्वचा पर छाले निकल आते हैं. ऐसे में शरीर को ठंडक पहुंचाना और खून को साफ करना बहुत जरूरी होता है. नीम को प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है. नीम की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर रोज सुबह खाली पेट चबाने से खून साफ होता है और छालों में आराम मिलता है. 

ऋषिकेश. छालों के दर्द से कोई भी परेशान हो सकता है, खासकर जब मौसम में बदलाव हो या शरीर में गर्मी बढ़ जाए. छाले चेहरे, होंठ, जीभ या शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं. ये न सिर्फ देखने में खराब लगते हैं, बल्कि जलन, खुजली और दर्द भी देते हैं. आयुर्वेद के अनुसार छाले शरीर में बढ़ी हुई गर्मी, खून की अशुद्धि और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता का संकेत होते हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम ऐसे उपाय अपनाएं जो शरीर को ठंडक दें, खून को साफ करें और बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत दें. प्राकृतिक यानी आयुर्वेदिक इलाज में यही खासियत होती है कि ये धीमी गति से सही जरूर करते हैं, लेकिन जड़ से राहत देते हैं.

लोकल 18 से बातचीत में ऋषिकेश के डॉ. राजकुमार (आयुष) बताते हैं कि नीम की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर रोज सुबह खाली पेट चबाने से खून साफ होता है. इससे छालों में आराम मिलता है. अगर नीम खाना मुश्किल लगे, तो इसके रस को पानी में मिलाकर पी सकते हैं. तुलसी भी शरीर को अंदर से ठंडक देती है और इंफेक्शन को फैलने से रोकती है. तुलसी की पत्तियों को चबाना या तुलसी वाली चाय पीना छालों में बहुत फायदेमंद होता है. हल्दी भी अपने एंटीसेप्टिक गुणों की वजह से छालों को तेजी से भरने में मदद करती है. हल्दी वाला गुनगुना दूध रात में पीने से शरीर में सूजन कम होती है और इम्युनिटी भी बढ़ती है.

ये नुस्खे भी फायदेमंद

डॉ. राजकुमार के अनुसार, एलोवेरा जेल को सीधे छालों पर लगाने से तुरंत ठंडक मिलती है और जलन कम होती है. एलोवेरा त्वचा को ठंडा, आरामदायक और नमी से भरपूर बनाता है. गिलोय का रस रोजाना सुबह पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और छालों की तकलीफ दोबारा होने की संभावना कम हो जाती है. नारियल पानी भी शरीर में ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन को दूर करता है. छाले अक्सर शरीर में पानी की कमी के कारण भी शुरू हो जाते हैं. ऐसे में नारियल पानी, छाछ या सादा दही का सेवन बेहद राहत देता है.

डॉ. राजकुमार बताते हैं कि सबसे आसान और तुरंत राहत देने वाला नुस्खा है बर्फ का इस्तेमाल. छालों वाली जगह पर आइस क्यूब को कपड़े में लपेटकर धीरे धीरे सेक करें. इससे जलन, खुजली और दर्द में तुरंत आराम मिलता है. बर्फ छाले वाले हिस्से की सूजन को कम करती है और ठंडक देकर आराम पहुंचाती है. लेकिन ध्यान रहे कि बर्फ को सीधे त्वचा पर न रखें, बल्कि हमेशा मुलायम कपड़े में लपेटकर ही इस्तेमाल करें. दिन में दो से तीन बार ऐसा करने से छाले तेजी से सूखने लगते हैं और दर्द भी कम हो जाता है. अगर छाले मुंह के अंदर हैं, तो बर्फ को मुंह में रखकर गलने दें. इससे भी राहत मिलेगी.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मुंह के छालों ने कर रखा है परेशान? ये तरीका परमानेंट इलाज, दवा से ज्यादा मारक

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *