Mouth Ulcer Remedies: मुंह में छालों से हैं परेशान, अपनाएं 5 असरदार घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

Last Updated:

Mouth Ulcers Home Remedies: मुंह में छाले होना एक सामान्य समस्या है, जो खाने-पीने और बोलने में परेशानी पैदा करती है. इन छालों से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे मददगार हो सकते हैं. इन नुस्खों से आपको तुरंत राहत मिल सकती है.

मुंह में छालों से हैं परेशान, अपनाएं 5 असरदार घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आरामशहद लगाने से भी मुंह के छालों से राहत मिल सकती है.
Remedies to Cure Mouth Ulcers Fast: मुंह में छालों की समस्या काफी कॉमन है और अधिकतर लोग कभी न कभी इस परेशानी से जूझते हैं. अंग्रेजी में इन्हें माउथ अल्सर कहा जाता है. ये छोटे-छोटे घाव अक्सर होंठ, जीभ, गाल या मुंह की भीतरी सतह पर दिखाई देते हैं. इन छालों के कारण खाने-पीने में काफी परेशानी होती है. अत्यधिक तनाव लेना, शरीर में विटामिन बी12, आयरन या फोलिक एसिड की कमी, मसालेदार या तीखा खाना या किसी एलर्जी के कारण माउथ अल्सर हो सकते हैं. कभी-कभी ये छाले शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने पर भी हो जाते हैं. इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बहुत असरदार हैं.

मुंह के छालों से राहत पाने के घरेलू उपाय | Home Remedies for Mouth Ulcers

नारियल तेल का इस्तेमाल मुंह के छालों के लिए एक बहुत ही असरदार घरेलू उपाय है. इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण छालों के संक्रमण को रोकने और सूजन कम करने में मदद करते हैं. नारियल तेल से छालों पर हल्का मसाज करने से या मुंह में इसे कुछ देर घुमाने से वहां के दर्द में आराम मिलता है और घाव जल्दी ठीक होते हैं. यह उपाय न केवल दर्द को कम करता है, बल्कि मुंह के अंदर की सफाई भी करता है.

हल्दी और गुड़ का लेप भी मुंह के छालों के लिए बहुत असरदार होता है. हल्दी में मौजूद प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं, जबकि गुड़ में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होता है. हल्दी पाउडर को गुड़ के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और सीधे छाले पर लगाएं. इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से छाले जल्दी ठीक होते हैं और दर्द में भी कमी आती है. यह तरीका बिल्कुल प्राकृतिक है और साइड इफेक्ट भी नहीं है.

एलोवेरा जेल एक ठंडक देने वाला होता है, जो मुंह के छालों में तुरंत आराम पहुंचाता है. एलोवेरा के पत्ते से ताजा जेल निकालकर सीधे छालों पर लगाने से उनकी सूजन कम होती है और जलन भी घटती है. बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल भी उपयोगी होते हैं, लेकिन ताजा जेल ज्यादा प्रभावी माना जाता है. यह उपाय उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें मुंह में बार-बार छाले होते रहते हैं.

सेंधा नमक का गरारा करना भी एक प्रभावी घरेलू उपाय है. पानी में थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर गरारे करने से मुंह की सफाई होती है और यह छालों के आस-पास के संक्रमण को दूर करने में मदद करता है. दिन में कम से कम दो बार गरारे करने से छालों की जलन कम होती है और दर्द में भी आराम मिलता है. यह तरीका बेहद सरल है और हर घर में आसानी से उपलब्ध सामग्री से किया जा सकता है.

शहद में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो छालों के इलाज में मददगार साबित होते हैं. छालों पर सीधे शहद लगाना या शहद और दालचीनी का मिश्रण बनाकर सेवन करना छालों के दर्द को कम करता है और घाव जल्दी भरने में सहायता करता है. शहद न केवल दर्द से राहत देता है, बल्कि मुंह के टिश्यूज को भी पोषण प्रदान करता है जिससे रिकवरी तेज होती है. यह उपाय बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सुरक्षित है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स…और पढ़ें

अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मुंह में छालों से हैं परेशान, अपनाएं 5 असरदार घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *