मां बर्तन मांजती रहीं, बेटा साड़ी पहनकर… अब यूट्यूब स्टार बना धनबाद का हर्ष

Last Updated:

Roadside Dancer YouTube Channel : धनबाद में झरिया के हर्ष ने रोडसाइड डांसर के नाम से यूट्यूब पर अनोखे किरदार निभाकर पहचान बनाई है. उन्होंने अपने मां के संघर्ष और दोस्तों की मदद से सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स बनाकर आज तगड़ी कमाई कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

धनबाद :  झारखंड में धनबाद के झरिया इलाके के रहने वाले हर्ष आज अपनी मेहनत और अलग अंदाज के दम पर डिजिटल दुनिया में एक नई पहचान बना चुके हैं. टिकटॉक बंद होने के बाद हर्ष के दिमाग में एक नया आइडिया आया. क्यों ना यूट्यूब पर मनोरंजन से भरे वीडियो बनाकर लोगों को हंसाया जाए. साथ ही कमाई भी की जाए. बस फिर क्या था, हर्ष ने एल्बम वीडियो से शुरुआत की और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली.

रोडसाइड डांसर के नाम से हैं मशहूर

हर्ष का कॉन्टेंट सबसे अलग है. वह अक्सर महिला और लड़कियों के अंग-वस्त्र पहनकर विभिन्न किरदार निभाते हैं और लोगों को मनोरंजन प्रदान करते हैं. कभी ‘पुष्पा’ तो कभी ‘कंचना’ और कभी किसी एस्कॉर्ट के किरदार में वे बाजारों में जाकर वीडियो शूट करते हैं. उनकी यही अनोखी स्टाइल आज उन्हें मशहूर बना रही है. लोग उन्हें प्यार से रोडसाइड डांसर नाम से भी पहचानते हैं.

हर्ष की मां ने उनके सपने को पूरा करने में सबसे बड़ा योगदान दिया है. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद हर्ष की मां ने दूसरे के घरों में काम किया. बर्तन मांजे और गुजर-बसर कर अपने बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाने में साथ दिया. हर्ष ने भी मां का बोझ बांटने और परिवार चलाने के लिए सड़क किनारे किराए के ठेले पर चाऊमीन और रोल बेचने का काम शुरू किया, जो आज भी जारी है.

सोशल मीडिया पर बढ़ी हर्ष की लोकप्रियता

सोशल मीडिया पर हर्ष की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. उनके इंस्टाग्राम पर करीब 2 लाख 36 हजार फॉलोअर्स हैं. वहीं, फेसबुक पर 1 लाख से अधिक लोग जुड़े हैं और यूट्यूब पर लगभग 95 हजार सब्सक्राइबर्स हर्ष के वीडियो का आनंद उठाते हैं. हर्ष बताते हैं कि लोगों ने शुरुआत में मज़ाक उड़ाया, ताने मारे लेकिन वही लोग आज उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं. उनका मानना है कि रुलाने वाले बहुत हैं. पर हंसाने वाले कम. ‘मैं हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहता हूं’.

हर्ष की शिक्षा भागा के स्वतंत्र भारत उच्च विद्यालय से 10वीं तक हुई, लेकिन घर की परिस्थिति देखते हुए उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी. दो बहनों की पढ़ाई और घर की जिम्मेदारी भी उन्हें निभानी थी. उनकी पहली वायरल वीडियो भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने ‘लीला पुदीना पर थी, जिसे करीब 6 मिलियन व्यूज़ मिले. मार्च 2025 में उन्हें पहली बार डिजिटल कमाई के रूप में ₹25,000 का पेमेंट मिला, जिसने उनके सपनों को पंख दे दिए.

यूट्यूब की कमाई से खरीदें ये चीजें

आज हर्ष ने यूट्यूब की कमाई से एक दोपहिया वाहन और आईफोन 15 खरीदा है. वहीं, उनके दोस्त विशाल, आकाश और यातू वीडियो बनाने व एडिटिंग में उनका पूरा साथ देते हैं. हर्ष कहते हैं कि अगर मन में जज्बा हो तो फोन का कैमरा भी जिंदगी बदल सकता है. उनकी यह यात्रा साबित करती है कि संघर्ष की राह पर चलने वाला ही सफलता की असली चमक देख पाता है.

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

मां बर्तन मांजती रहीं, बेटा साड़ी पहनकर… अब यूट्यूब स्टार बना धनबाद का हर्ष

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *