समय पर रिजल्ट देना और हर परिस्थिति से निपटना आना- ये फैक्टर्स इन कामों को अन्य नौकरियों से कठिन बनाते हैं. दुनियाभर में लाखों लोग ऐसी नौकरियों में काम कर रहे हैं, जहां तनाव का स्तर सामान्य से कहीं अधिक होता है. इनमें से कुछ काम जीवन को रिस्क में डालते हैं तो कुछ मानसिक दबाव इतना बढ़ा देते हैं कि व्यक्ति की पर्सनल लाइफ प्रभावित हो जाती है. यही वजह है कि इन नौकरियों को अक्सर ‘सबसे स्ट्रेसफुल प्रोफेशन’ कहा जाता है. जानिए उन 5 प्रोफेशन के बारे में, जिन्हें देखकर आप भी सोचेंगे- ये काम आसान नहीं हैं.
सबसे स्ट्रेस वाली 5 नौकरियां
1. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (Air Traffic Controller)
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की जिम्मेदारी हजारों यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी होती है. उन्हें विमान की स्थिति, दिशा और ऊंचाई पर लगातार नजर रखनी पड़ती है. जरा सी गलती भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसमें काम का समय भी तय नहीं होता, जिससे तनाव और बढ़ जाता है.
2. सर्जन (Surgeon)
3. सैनिक (Military Personnel)
दुनिया के किसी भी देश की बात कर लें, सैनिकों का जीवन हर जगह हमेशा जोखिम से भरा होता है. सीमा पर तैनाती, कठोर ट्रेनिंग, परिवार से दूर रहना और हर समय युद्ध या हमले की आशंका- ये सभी चीजें इस पेशे को सबसे स्ट्रेसफुल नौकरियों में शामिल करती हैं.
4. पत्रकार (Journalist – खासतौर पर वॉर रिपोर्टर)
5. फायरफाइटर (Firefighter)
आग बुझाने का काम जान जोखिम में डालकर किया जाता है. आग की लपटों में फंसे लोगों को बचाना, खुद की सुरक्षा करना और तुरंत सही फैसला लेना – ये सभी फैक्टर्स मिलकर इसे दुनिया की सबसे खतरनाक और स्ट्रेसफुल नौकरियों में शामिल करते हैं.
.