मच्छर भगाने के 5 देसी नुस्खे जान लीजिए
नीम और तुलसी – नीम और तुलसी दोनों ही आयुर्वेद में औषधीय पौधे माने गए हैं. नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-मॉस्किटो गुण पाए जाते हैं. नीम का तेल स्किन पर लगाने से मच्छर पास नहीं आते और नीम के पत्ते जलाने से भी मच्छर भाग जाते हैं. तुलसी का पौधा घर में लगाने से मच्छरों की एंट्री कम हो जाती है, क्योंकि इसकी महक से मच्छर दूर भागते हैं. शाम को तुलसी के पास दिया जलाकर रखने से मच्छरों से राहत मिल सकती है.
नींबू और लौंग – यह एक पुराना और बहुत लोकप्रिय घरेलू नुस्खा है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के काम करता है. नींबू को आधा काटकर उसमें 4-5 लौंग गाड़ दें और इसे कमरे में रखें. इसकी गंध इतनी तीव्र होती है कि मच्छर पास तक नहीं फटकते. इसे आप रात को अपने बिस्तर के पास भी रख सकते हैं. खास बात यह है कि यह तरीका पूरी तरह प्राकृतिक है और इसमें किसी केमिकल या स्प्रे की जरूरत नहीं होती है.
मच्छरदानी का करें यूज – भले ही यह तरीका पुराना हो, लेकिन आज भी सबसे प्रभावशाली है. मच्छरदानी न केवल मच्छरों से बचाती है, बल्कि बिना किसी केमिकल के 100% सुरक्षित भी है. बाजार में अब फोल्डेबल और ट्रैवल मच्छरदानियां भी उपलब्ध हैं. वहीं खिड़कियों और दरवाजों पर फाइबर नेट लगवाने से मच्छरों की एंट्री को रोका जा सकता है. ये नेट्स लंबे समय तक चलने वाले और कम लागत वाले होते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)