Morning Yoga : दिन की शुरुआत करें इन 4 योगासनों से, मन रहेगा शांत, दिन भर रहेंगे एनर्जी से भरे, जानें तरीका

Daily Morning Yoga Practice at Home: सुबह की शुरुआत अगर पॉजिटिव तरीके से हो, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है. ऐसे में Morning Yoga आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. सुबह-सुबह किए गए योगासन न सिर्फ शरीर को फिट रखते हैं बल्कि मन को भी शांत बनाते हैं. अगर दिन की शुरुआत इन 4 आसान योगासनों से की जाए, तो आप पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं. थकान और तनाव दूर होता है और दिमाग भी ज्यादा फोकस्ड रहता है. आइए जानते हैं 4 ऐसे आसान योगासन, जो हर उम्र के व्यक्ति के लिए आसान और फायदेमंद है. अगर आप सुबह केवल 20 मिनट भी इन योगासनों को करें तो अपना पूरा दिन बेहतर बना रहेगा.

सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)

सूर्य नमस्कार को “योग की संपूर्ण कड़ी” कहा जाता है. इसमें 12 आसनों का क्रम होता है जो पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करता है. सुबह इसे करने से शरीर में लचीलापन आता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है. नियमित अभ्यास से वजन नियंत्रित रहता है और शरीर डिटॉक्स होता है.

भुजंगासन (Bhujangasana)

इसे “Cobra Pose” भी कहा जाता है. जमीन पर पेट के बल लेटकर हाथों की मदद से शरीर को पीछे की ओर उठाना होता है. यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है और कमर दर्द में राहत देता है. जो लोग लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं, उनके लिए यह आसन बेहद लाभकारी है.

वृक्षासन (Vrikshasana)

सुबह संतुलन और एकाग्रता के लिए वृक्षासन सबसे बेहतरीन योग माना जाता है. इसमें एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को जांघ पर रखकर दोनों हाथ ऊपर जोड़ लिए जाते हैं. यह आसन मानसिक स्थिरता लाता है और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है. स्टूडेंट्स और ऑफिस जाने वालों के लिए यह आसन फोकस बढ़ाने में मददगार है.

प्राणायाम (Anulom-Vilom)

सिर्फ शरीर ही नहीं, मन की शांति भी जरूरी है. प्राणायाम सुबह करने से तनाव और चिंता कम होती है. नाक के जरिए बारी-बारी से सांस लेना और छोड़ना इस अभ्यास का हिस्सा है. इससे फेफड़े मजबूत होते हैं और ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ती है. नियमित प्राणायाम से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है.

क्यों जरूरी है मॉर्निंग योगा?
सुबह का समय योग करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है क्योंकि इस वक्त वातावरण शुद्ध और शांत होता है. खाली पेट योग करने से शरीर तेजी से एनर्जी सोखता है और मन भी पूरी तरह से एकाग्र रहता है. यह दिनभर के कामकाज के लिए आपको तैयार करता है.

अगर आप चाहते हैं कि दिनभर एनर्जी से भरपूर और तनाव मुक्त रहें, तो हर सुबह सिर्फ 20 मिनट इन 4 मॉर्निंग योगा आसनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. धीरे-धीरे आपको फर्क साफ नजर आएगा- रात की नींद बेहतर होगी, दिनभर थकान कम होगी और मन हमेशा पॉजिटिव रहेगा.

हालांकि सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की समस्‍या हो तो अपने डॉक्‍टर से सलाह लेना जरूरी है. याद रखें कि योग हमेशा शांत मन से किया जाता है और धीरे धीरे अपनी क्षमता के अनुसार ही योगाभ्‍यास किया जाता है. शरीर को अधिक तनाव देने से परेशानी हो सकती है. इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही आसनों को अभ्‍यास करें. नियमित करने से धीरे धीरे आपका शरीर बेहतर अभ्‍यास करने के लिए तैयार हो जाएगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *