सुबह की धूप शरीर के लिए सबसे पावरफुल दवा ! रोज सिर्फ 30 मिनट बिताकर देखिए, हो जाएगा कमाल

Last Updated:

Morning Sunlight Health Benefits: सुबह की धूप हमारे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को संतुलित करती है. रोज सुबह 15 से 30 मिनट की धूप लेने से तनाव कम होता है और हार्ट हेल्थ को मजबूती मिलती है. रोज धूप लेने से नींद, मूड और ओवरऑल हेल्थ में सुधार हो सकता है. धूप लेने से शरीर में विटामिन D की कमी भी नहीं होती है.

ख़बरें फटाफट

सुबह-सुबह धूप लेने से आपका स्ट्रेस लेवल कम हो सकता है.

Benefits of Getting Morning Sunlight: मॉडर्न लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग देर रात तक जागते हैं और सुबह देर तक सोते हैं. इसकी वजह से उन्हें सुबह की धूप देखने का मौका ही नहीं मिल पाता है. ज्यादातर लोग अलार्म बजते ही उठ जाते हैं और तैयार होकर सीधा ऑफिस निकल जाते हैं. पूरा दिन ऑफिस में बैठना और स्क्रीन के सामने बिताना हमारा रूटीन बन चुका है. बचपन में जो सुबह की धूप देखने को मिलती थी, वह अब हमारी ज़िंदगी से गायब सी हो गई है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह की धूप शरीर और दिमाग के लिए एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करती है. सभी लोगों को रोज कुछ मिनट सुबह की धूप में जरूर बिताने चाहिए. इससे सेहत को अनगिनत फायदे मिल सकते हैं और कई परेशानियां दूर हो सकती हैं.

गुरुग्राम के आर्टेमिस हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. पी वेंकट कृष्णन ने TOI को बताया कि हमारा शरीर एक बायोलॉजिकल क्लॉक के अनुसार चलता है, जिसे सर्केडियन रिदम कहा जाता है. यह तय करती है कि हमें कब सोना है, कब जागना है और शरीर में कौन-सा हार्मोन कब रिलीज होगा. सुबह की धूप आंखों के जरिए हमारे ब्रेन को संकेत देती है कि दिन की शुरुआत हो चुकी है. इससे सेरोटोनिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जिसे हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है. यह तनाव, एंजायटी और उदासी को कम कर एनर्जी और पॉजिटिविटी बढ़ाता है. इससे लोगों की एकाग्रता भी बूस्ट होती है.

डॉक्टर के अनुसार सुबह की धूप दिनभर की एनर्जी देती है और रात की नींद को भी बेहतर बनाती है. दिन में बना सेरोटोनिन हार्मोन रात होते-होते मेलाटोनिन में बदल जाता है, जो गहरी और सुकून भरी नींद के लिए जरूरी होता है. जो लोग पर्याप्त धूप नहीं लेते हैं, उनमें नींद की समस्या, चिड़चिड़ापन और सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर जैसी डिप्रेशन की स्थिति भी देखी जा सकती है. यही वजह है कि रोज कम से कम 15 से 30 मिनट सुबह की धूप लेने की सलाह दी जाती है.

सुबह की धूप विटामिन D का नेचुरल सोर्स है. विटामिन D सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं, बल्कि दिल की सेहत के लिए भी बेहद जरूरी होता है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, धमनियों को लचीला बनाए रखने और ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद करता है. इसके अलावा धूप शरीर में कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन को कम करती है. लंबे समय तक कोर्टिसोल बढ़ा रहने से हाई बीपी, सूजन और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह 7 से 9 बजे के बीच की धूप सबसे फायदेमंद मानी जाती है. इस समय सूरज की किरणें न तो बहुत तेज होती हैं और न ही नुकसानदेह होती हैं. रोज़ाना 15 से 30 मिनट खुले में बैठना या हल्की वॉक करना शरीर और दिमाग दोनों के लिए चमत्कारी असर दिखा सकता है. अगर आप अपनी दिनचर्या में सुबह की धूप को शामिल कर लेते हैं, तो यह ऐसी दवा साबित हो सकती है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको स्वस्थ, एनर्जेटिक और खुशहाल बना देगी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

सुबह की धूप शरीर के लिए सबसे पावरफुल दवा ! रोज सिर्फ 30 मिनट बिताकर देखिए

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *