9 हज़ार से ज्यादा सस्ता हुआ Redmi का 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला दमदार फोन, ऐसा ऑफऱ देख टूट पड़े हैं लोग

Last Updated:

अगर आपका बजट 20 हज़ार रुपये के आसपास है और आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें फ्लैगशिप जैसा कैमरा, दमदार प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले हो, तो शाओमी फोन की ये डील आपके लिए है.

Redmi Note 13 Pro पर ऑफर.

हाइलाइट्स

  • रेडमी के पॉपुलर फोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है.
  • Redmi Note 13 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है.
  • पावर के लिए 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन कर तलाश रहे हैं जिसमें दमदार कैमरा, अच्छा डिस्प्ले और मजबूत परफॉर्मेंस हो तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि 20 हजार रुपये से कम कीमत में आपको Redmi Note 13 Pro मिल सकता है. शाओमी का ये फोन साल 2024 में लॉन्च हुआ था और अब इस पर भारी छूट दी जा रही है. इस फोन की असल कीमत 28,999 थी, लेकिन अब यह 19,699 रुपये में मिल रहा है.

इससे भी खास बात ये है कि ग्राहक Flipkart पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए इसे और सस्ते में खरीद सकते हैं. फोन की खरीदारी करते हैं तो कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 5% की छूट भी मिल रही है और EMI की शुरुआत सिर्फ 693 रुपये प्रति महीने से हो रही है.

इस फोन में 6.67-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 1.5K रेजोलूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. इसके साथ Dolby Vision सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस की बात करें तो ये फोन Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है जो मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा परफॉर्म करता है. ये प्रोसेसर 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिससे फोन स्मूद चलता है और मल्टीटास्किंग में भी कोई दिक्कत नहीं आती.

Redmi Note 13 Pro में पावर के लिए 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और दिनभर आराम से चलता है. फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी की छींटों और हल्की धूल से बचाती है.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

hometech

9 हज़ार से ज्यादा सस्ता हुआ Redmi का 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला दमदार फोन

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *