Moradabad News: इस किसान ने बनाया ऑर्गेनिक गोले का तेल, सेहत के लिए फायदेमंद, हो रहा अच्छा मुनाफा

Last Updated:

Moradabad News: शुभांकर सिंह ने बताया कि वे ऑर्गेनिक गोले का तेल तैयार करते है. गोला हमारे यहां नहीं होता है, इसलिए इसे केरल या अन्य जगहों से मंगाते है. गोला आने के बाद मशीन के माध्यम से तेल तैयार किया जाता है जो पूरी तरह से ऑर्गेनिक होता है.

Organic Coconut Oil: मुरादाबाद के किसान शुभांकर सिंह नई-नई खेती कर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बने हुए है और सभी खेती में अच्छा मुनाफा कमा रहे है. अब उन्होंने ऑर्गेनिक रूप से गोले का तेल तैयार किया है, जिसमें कोई मिलावट नहीं है. पूरी तरह से प्योर और ऑर्गेनिक है. इसकी बहुत अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है और इन्हें इस खेती से बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है. अन्य किसान भी इनसे प्रेरणा ले रहे है.

शुभांकर सिंह ने बताया कि वे ऑर्गेनिक गोले का तेल तैयार करते है. गोला हमारे यहां नहीं होता है, इसलिए इसे केरल या अन्य जगहों से मंगाते है. गोला आने के बाद मशीन के माध्यम से तेल तैयार किया जाता है जो पूरी तरह से ऑर्गेनिक होता है. इसकी खुशबू भी शानदार होती है, जिसे सूंघते ही ग्राहक पसंद करते है और इसकी डिमांड करते हैं.

शरीर के लिए लाभदायक
यह तेल घर पर ही ऑर्गेनिक रूप में तैयार किया जाता है. उन्होंने बताया कि मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर तेलों में मिलावट होती है, जो शरीर के लिए हानिकारक है. लेकिन यह तेल पूरी तरह से प्योर, बिना मिलावट का होता है और शरीर के लिए लाभदायक है.

600 रुपए है कीमत
इस तेल की कीमत 600 रुपए किलो के हिसाब से रखी गई है. मुरादाबाद मंडल के अलावा दूर-दूर से इसकी डिमांड आती है. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से ग्राहक इस तेल को खूब पसंद कर रहे है. एक बार खरीदने के बाद बार-बार इसकी डिमांड करते हैं.

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

इस किसान ने बनाया ऑर्गेनिक गोले का तेल, सेहत के लिए फायदेमंद

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *