वहीं ग्वालियर के तिगरा डैम के 7 गेट, नर्मदापुरम के इटारसी स्थित तवा डैम के 5 गेट, उमरिया के संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के 3 गेट और शिवपुरी के अटल सागर डैम के 2 गेट खोले गए. शिवपुरी जिले के टीलाकलां पंचायत के अंतर्गत आने वाले गोरा गांव के ग्रामीण ट्यूब के सहारे नदी पार करने के लिए मजबूर हैं. बारिश के मौसम हर साल गांव के 80 परिवारों को पुलिया न होने के कारण राशन से लेकर हर जरूरी काम के लिए उफनती नदी को पार करना पड़ता है.
बुधवार को भी गांव से दो तस्वीरें सामने आईं, जो ग्रामीणों की मजबूरी बयां करती हैं. पहली तस्वीर में एक बीमार महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने ग्रामीणों ने ट्यूब पर बैठाकर नदी पार कराई. श्योपुर में एक घंटे की तेज बारिश ने शहर की सड़कों के हाल फिर बदल दिए. चूड़ी गली व मेन बाजार से पुल दरवाजा रोड तक हर जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई.
पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
राजगढ़ (सारंगपुर) में 136.4 मिमी
शाजापुर (मोहन बड़ौदिया) में 112 मिमी
बालाघाट (बिरसा) में 108 मिमी
श्योपुर (बडोडा) में 107 मिमी
सिवनी (धनौरा) में 90 मिमी
सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट (अति भारी बारिश और वज्रपात): नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट दमोह और सागर
हल्की बारिश: मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: टीकमगढ़ – 34°C (सबसे ज्यादा), खजुराहो (छतरपुर) – 33°C, उमरिया – 32.7°C, रीवा/सतना/सीधी/नौगांव (छतरपुर) – 32°C, दतिया – 31.9°C
न्यूनतम तापमान: खंडवा – 18°C (सबसे कम), राजगढ़ – 19°C, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 19.2°C, नरसिंहपुर – 20°C, अमरकंटक (अनूपपुर)/गिरवर (शाजापुर) – 20.6°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 31.1°C
जबलपुर – 30.3°C
भोपाल – 28.5°C
उज्जैन – 26°C
इंदौर – 25°C
.