Monsoon Tips: बरसात में इन सब्जियों में होते कीड़े, भूलकर भी ना करें सेवन… वरना पड़ सकते लेने के देने

Last Updated:

Monsoon Tips: यदि आप सब्जी खाने के शौकिन हैं तो सतर्क हो जाएं. बरसात में कुछ सब्जियों से दूरी बनाकर ही रखें. इनमें कीड़े अपना घर बना लेते हैं. ऐसे में सेवन करने से पेट की समस्या, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी परेशानियां होने की आशंका रहती है.

मॉनसून अपने शबाब पर है. इसके आने के बाद से जहां लोगों को गर्मी से रहता है लेकिन ऐसे मौसम में बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है. खासकर बाजार में मिलने वाली सब्जियों से भी इस मौसम में बीमारी हो सकती है.

सब्जी

इस विषय पर हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आयुष पदाधिकारी डॉ एसएन तिवारी ने बताया कि मॉनसून में खानपान में विशेष सतर्कता रखनी जरूरी है. इस मौसम में बाजार में मिलने वाली सब्जियों से भी संक्रमण हो सकता है.

सब्जी

उन्होंने आगे बताया कि बाजार में मिलने वाली कई सब्जियों से पेट की समस्या, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी परेशानियां होने की आशंका रहती है. ऐसे में सुरक्षित यह है कि कुछ सब्जियों से परहेज किया जाना चाहिए

साग

उन्होंने आगे बताया कि बरसात में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पलक में थी सरसों इत्यादि के साग से थोड़ी सी दूरी बनाकर चलनी चाहिए. नमी और गंदगी कारण से कई बार इनमें कीड़े लग जाते हैं. भले ही लोग इसे धोकर और पका कर खाते हो लेकिन इससे पेट खराब होने का खतरा रहता है.

सब्जी

उन्होंने आगे बताया फूलगोभी और पत्ता गोभी भी इस मौसम में सुरक्षित नहीं मानी जातीं है. इन सब्ज़ियों में छोटे-छोटे कीड़े जल्दी पनप जाते हैं, जो सामान्य आँखों से दिख भी नहीं पाते. बारिश के मौसम में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में संक्रमण और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा और भी अधिक हो जाता है.

सब्जी

उन्होंने आगे बताया कि बरसाती मौसम में भिंडी और तोरई जैसी सब्ज़ियाँ भी जल्दी चिपचिपी हो जाती हैं. इनका अधिक सेवन पाचन पर बुरा असर डालता है. कई बार ये सब्ज़ियाँ ठीक से न पचने के कारण गैस, अपच और पेट दर्द की परेशानी बढ़ा देती हैं.

सब्जी

उन्होंने आगे बताया कि आमतौर पर सेहत के लिए फायदेमंद करेला भी बरसात के महीना में जल्दी खराब होने लगता है. इसमें बैक्टीरिया पर अपने का खतरा रहता है. ऐसे में इसे खाने से उल्टी दस्त और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती है.

बैंगन

उन्होंने आगे बताया कि बैंगन भी बरसात में जल्दी सड़ जाता है. इसमें नमी अधिक होने के कारण यह जल्दी गलने लगता है. कई बार लोग इसे बिना ध्यान दिए पका लेते हैं, जिससे शरीर में संक्रमण और पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बरसात में इन सब्जियों में होते कीड़े, भूलकर भी ना करें सेवन, वरना…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *