आपके घर भी टिकेगा पैसा, धन लक्ष्मी का होगा वास, पंडित ने बताया उपाय, बदल जाएगी किस्मत

Last Updated:

वह बताते हैं कि कई लोग खूब मेहनत करते हैं लेकिन उनके घर में पैसा नहीं टिकता. ऐसे लोगों को शुक्रवार के दिन कुछ उपायों को करने से उनके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होगा और उन्हें जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली मिलेगी. बशर्ते उन्हें 21….

ख़बरें फटाफट

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: लोगों की चाहत होती है कि उनके घर में स्थाई रूप से लक्ष्मी टिकी रहें और उन्हें सुख, शांति, समृद्धि और वैभव मिलता रहे. इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. धर्म शास्त्रों में इसके कुछ उपाय और तरीके के भी बताए गए हैं. ऐसे में जो लोग धार्मिक कार्यों में रुचि और विश्वास रखते हैं उनके लिए आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आपकी भी तिजोरी को भरने और सुख-समृद्धि पाने में में मदद कर सकते हैं. इस बारे में प्रमाणिक जानकारी के लिए हमने ज्योतिष विद्या और धर्म-कर्म के जानकार पंडित मनोतपल झा से बात की.

वह बताते हैं कि कई लोग खूब मेहनत करते हैं लेकिन उनके घर में पैसा नहीं टिकता. ऐसे लोगों को शुक्रवार के दिन कुछ उपायों को करने से उनके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होगा और उन्हें जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली मिलेगी. बशर्ते उन्हें 21 शुक्रवार इन उपायों को करना होगा. कुछ दिन करने के बाद इसका फर्क भी दिखना शुरू हो जाएगा ऐसा पंडित मनोत्पल झा का दावा है.

21 शुक्रवार करें ये उपाय, देखें चमत्कार
उन्होंने कहा कि शुक्रवार के दिन कोई भी व्यक्ति रोजाना सुबह स्नान ध्यान करके श्री सूक्त का पाठ करे. वैभव लक्ष्मी का पाठ करें. इस दिन अपने लिये सफेद वस्त्र या गुलाबी रंग के वस्त्र धारण जरूर करें. इसके साथ ही मां लक्ष्मी को खीर का भोग अवश्य लगाएं. माता लक्ष्मी के सामने घी के दीए जलाएं. हो सके तो कमल का फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करें. उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मोगरा के फूल या मोगरा का इत्र भी लगा सकते हैं क्योंकि मां लक्ष्मी को यह खूब पसंद होता है. मोगरा का इत्र उन्हें अर्पित करें और अपने घर के वातावरण में छिड़काव करें. उन्होंने कहा कि ऐसा करने मात्र से ही आपको बदलाव दिखेगा. 21 शुक्रवार को इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *