बार-बार पीला पड़ रहा है मनी प्लांट? एक बार आजमा लें ये देसी उपाय, फिर हो जाएगा हरा

Last Updated:

Money Plant Care Tips: ठंड के मौसम में लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि उनका मनी प्लांट पीला पड़ने लगा है. ऐसे में घबराएँ नहीं, कृषि एक्सपर्ट के द्वारा बताये गए कुछ घरेलू नुस्खा अपना ले. इससे पत्तियों को फिर से हरा-भरा बना देता है और मनी प्लांट दोबारा तरोताज़ा दिखने लगता है.

अब ज्यादातर स्नातक अपने घर में मनी प्लांट रखते हैं. कई लोग मनी प्लांट को घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए रखते हैं, वहीं कुछ लोग वास्तु के अनुसार भी इसे अपने घर में लगाते हैं ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे.

ठंड में सभी पेड़ पौधे सिकुड़ने लगता हैं यहां तक की मनी प्लांट भी

ठंड के महीने में ज्यादातर पौधों के पत्ते सिकुड़ने लगते हैं और पौधे मुरझाने लगते हैं. सभी पौधों को सर्दी के दिनों में खास देखभाल की जरूरत होती है. इसी तरह मनी प्लांट के पौधे को भी ठंड के दिनों में अच्छा खासा ध्यान रखना होता है.

अगर मनी प्लांट के पत्ता पीला पड़ जाये तो अपनाये यह घरेलू नुशखा

अगर आपके घर मे लगाए हुए मनी प्लांट के पौधे के पत्ते मे पीलापन आने लगे तो घबराये नहीं. सबसे पहले कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए. इसके साथ ही आज हम आपको कृषि एक्सपर्ट के द्वारा बताये गए उपाय के बारे में बताने जा रहे है, जिसको अपना कर आप मनी प्लांट के पौधे को बचा सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट

देवघर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक कश्यप बताते हैं कि ठंड के दिनों में मनी प्लांट में कम से कम पानी देने की कोशिश करें. जरूरत से ज्यादा पानी देने पर पौधे की जड़ सड़ जाती है. इसलिए मनी प्लांट में पानी तभी दें जब उसकी मिट्टी पूरी तरह सूखी हो. अगर पत्तियां पीली होने लगें तो तुरंत पानी न दें.

मनी प्लांट मे सिद्धि धुप ना पड़े

मनी प्लांट को धूप में रखना चाहिए, लेकिन सीधी और तेज धूप में नहीं. पौधे को ऐसी जगह पर रखें जहां छनकर धूप आती हो, यानी इनडायरेक्ट लाइट. इसे कमरे या बालकनी की ऐसी जगह पर रखें जहां अच्छी रोशनी हो, लेकिन अंधेरे कोने में न रखें.

मनी प्लांट के पौधे में चावल का पानी डालें

सबके घर में चावल बनता होगा। कई घरों में चावल बनाने के बाद उसका पानी फेंक देते हैं, तो कई लोग कुकर में चावल बनाते हैं. जिससे पानी कुकर में ही रह जाता है, लेकिन अगर आपने घर में मनी प्लांट लगाया है तो सप्ताह में एक दिन चावल बनाने के बाद उसका पानी मनी प्लांट के पौधे में डाल दें. इसमें कार्बोहाइड्रेट और माइक्रोन्यूट्रिएंट होते हैं, जो धीरे-धीरे पौधे को ताकत देते हैं.

चाय का पत्ता भी करता है खाद की तरह कार्य

चाय पत्ती भी चावल के पानी की तरह खाद का काम करती है. अगर आप अपने घर में चाय बनाकर पीते हैं और चाय की पत्ती को फेंक देते हैं, तो ऐसा न करें. खासकर यदि आपने अपने घर में मनी प्लांट लगाया है, तो चाय की पत्ती फेंकने की गलती न करें. चाय की पत्ती को धूप में सुखा लें और जब यह सूख जाए, तो इसे मिट्टी या सूखे गोबर में मिला दें. हर महीने एक बार इस मिश्रण को पौधे में डालें.

मनी प्लांट के पौधे में छाछ या मट्ठा जरूर डालें

मनी प्लांट को बचाने के लिए छाछ या मट्ठा भी बेहद कारगर है. अगर आप 1 गिलास छाछ को 5 गिलास पानी में मिलाकर महीने में एक बार मनी प्लांट में डालें, तो यह प्राकृतिक प्रोबायोटिक की तरह काम करता है और मिट्टी के बैक्टीरिया को सक्रिय करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बार-बार पीला पड़ रहा है मनी प्लांट? एक बार आजमा लें ये देसी उपाय, होगा हरा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *