- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (8 September 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सोमवार, 8 सितंबर को मेष राशि के लोगों को संयम बनाए रखना होगा। वृष राशि के लोगों को असंतोष का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि के लोगों को बुजुर्गों की मदद से लाभ मिल सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – फाइव ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन संयम की परीक्षा ले सकता है। परिवार में आर्थिक दबाव या अप्रत्याशित खर्च से थोड़ी चिंता बढ़ सकती है। बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देना होगा। बच्चों की पढ़ाई या भविष्य संबंधी योजनाओं पर कुछ अड़चनें आ सकती हैं। महिलाओं को घरेलू बजट में संतुलन बनाना होगा। व्यापार में पुराने निवेश से नुकसान होने की आशंका है, लेकिन सावधान रहना होगा। घर का माहौल थोड़ी गंभीरता लिए रहेगा, परंतु सहयोग से स्थिरता वापस आएगी।
करियर
नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। प्रमोशन की राह फिलहाल टल सकती है। बेरोजगार लोगों को अभी और मेहनत करनी होगी। लेन-देन में सावधानी जरूरी है, अन्यथा आर्थिक हानि संभव है। नई नौकरी या प्रोजेक्ट का इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन पुरानी गलतियों से मिले सबक आपको आगे सफल बनाएंगे।
प्रेम
प्रेम संबंध में गलतफहमी और दूरी आ सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह में देरी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी से छोटी-सी बात पर विवाद होने की आशंका है, इसलिए धैर्य से स्थिति संभालें। जीवनसाथी से सहयोग नहीं मिल पाएगा। पुराने रिश्तों से जुड़ा कोई नकारात्मक अनुभव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है।
स्वास्थ्य
सांस, गठिया या जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। आर्थिक दबाव से मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है। संतुलित आहार, हल्की कसरत और ध्यान से स्वास्थ्य सुधार हो सकता है। समय पर आराम और डॉक्टर की सलाह लें।
लकी रंग – चारकोल
लकी नंबर – 8
वृषभ – नाइन ऑफ कप्स
आज का दिन इच्छाओं की पूर्ति करने का और आत्मसंतोष का रहेगा। परिवार में प्रसन्नता और उत्सव जैसा माहौल रह सकता है। बुजुर्गों के सहयोग से कोई लंबित कार्य पूरा होगा। बच्चों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। गृहिणियों के लिए घर में नया सामंजस्य और सुकून देखने को मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ के संकेत हैं, खासकर पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छे सौदे मिलेंगे। परिवार में रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा और किसी खास अवसर का आयोजन भी संभव है।
करियर
बॉस की सराहना और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटकी प्रमोशन की संभावना आज प्रबल हो सकती है। नए प्रोजेक्ट या बड़े असाइनमेंट पर काम करने का अवसर मिलेगा। बेरोजगार लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश से जुड़े काम करने वालों को लाभ की स्थिति रहेगी। ये समय करियर ग्रोथ के लिए विशेष रूप से लाभदायक है।
प्रेम
प्रेम संबंध में आज निकटता और स्नेह बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमी युगल के बीच रोमांस और भरोसे का वातावरण बनेगा। दंपतियों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद दूर होंगे, रिश्तों में नई शुरुआत संभव है। जिन लोगों के रिश्तों में ठहराव था, वहां अब सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी खास यात्रा या आउटिंग से रिश्तों में गहराई और आत्मीयता और बढ़ सकती है। भावनात्मक जुड़ाव आज रिश्तों को और मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य
थकान या सिरदर्द हो सकता है, लेकिन जल्दी ठीक हो जाएगा। खानपान संतुलित रखें तो पेट संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है। व्यायाम से शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। सकारात्मक सोच और दिनचर्या से स्वास्थ्य स्थिर और सशक्त रहेगा।
लकी रंग – ऑलिव ग्रीन
लकी नंबर – 5
मिथुन – जजमेंट
आज का दिन आत्ममंथन का रहेगा। परिवार में किसी पुराने मामले पर चर्चा होकर समाधान निकल सकता है। बुजुर्गों की सलाह से बड़ी उलझन सुलझेगी। गृहिणियों को घरेलू जिम्मेदारियों के साथ सम्मान और सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से रुके हुए पैसे की वापसी संभव है। व्यापार में किसी पुराने निवेश का लाभ मिलेगा। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा और किसी धार्मिक या सामाजिक अवसर में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।
करियर
सही फैसले आपको सफलता देंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ट्रांसफर की संभावना प्रबल है। नए करार या पार्टनरशिप से फायदा होगा। बेरोजगार को अचानक कोई प्रस्ताव मिल सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षाओं और इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। यह समय आपके करियर पथ को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।
प्रेम
अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है और परिवार से सहमति मिलेगी। प्रेमी युगल आपसी गलतफहमियों को दूर कर आगे बढ़ेंगे। दंपतियों को जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। पुराने रिश्तों में टूटन की संभावना खत्म होकर नई शुरुआत संभव है। जिन रिश्तों में ठहराव था, उनमें नयापन लौटेगा। आज का दिन प्रेम संबंधों को स्थायी और गहरा बनाने के लिए शुभ है।
स्वास्थ्य
मानसिक तनाव घटेगा और ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। नींद की कमी या थकावट कुछ समय परेशान कर सकती है, लेकिन संतुलित दिनचर्या से स्थिति बेहतर होगी। गले से जुड़ी तकलीफ से पीड़ित लोगों को सावधानी रखनी होगी।
लकी रंग – ब्लैक
लकी नंबर – 8
कर्क – सेवन ऑफ वांड्स
आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा, लेकिन कुछ सदस्यों से असहमति हो सकती है। बुजुर्गों का सहयोग आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा। गृहिणियों को घर के कामों में अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। आर्थिक रूप से प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा, खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक होगा। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला करना पड़ेगा, लेकिन दृढ़ निश्चय से सफलता मिलेगी। घर का वातावरण मिश्रित, लेकिन संभालने योग्य रहेगा।
करियर
क्षमताएं साबित करने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। प्रमोशन की राह में बाधाएं आएंगी, लेकिन धैर्य और मेहनत से आप आगे निकल सकते हैं। नए प्रोजेक्ट या असाइनमेंट का दबाव रहेगा, लेकिन अंततः आपके पक्ष में परिणाम आएगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
प्रेम
प्रेम संबंध में आज थोड़ी खींचतान और असहमति संभव है। अविवाहित लोगों को अपने रिश्ते को लेकर परिवार से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी युगल के बीच गलतफहमी या ईगो की टकराहट हो सकती है। दंपतियों को संबंधों में धैर्य और लचीलापन अपनाना होगा। आज रिश्तों की परीक्षा हो सकती है, लेकिन ईमानदारी और संवाद से आपसी समझदारी बनी रहेगी।
स्वास्थ्य
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें सावधानी बरतनी होगी। नियमित व्यायाम और ध्यान मानसिक स्थिरता प्रदान करेगा। छोटे-मोटे संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता और सावधानी जरूरी है। सकारात्मक सोच और आराम से स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर – 1
सिंह – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन परिवर्तन और नई दिशा की ओर बढ़ने का है। परिवार में किसी पुराने विवाद या असहमति का समाधान निकल सकता है। बुजुर्गों की सलाह से कठिन परिस्थितियों को संभालना आसान होगा। बच्चों की पढ़ाई जुड़ा कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। गृहिणियों के लिए घर में शांति और संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। आर्थिक दृष्टि से परिस्थितियां धीरे-धीरे सुधरेंगी। व्यापार में पुराने नुकसान की भरपाई के संकेत हैं। परिवार में किसी यात्रा या स्थान परिवर्तन की योजना संभव है।
करियर
नए अवसरों की ओर बढ़ने का मौका मिलेगा होगा। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रमोशन की संभावना धीरे-धीरे मजबूत होगी। विदेश या दूसरे शहर से जुड़े काम में फायदा होगा। बेरोजगार लोगों को नए क्षेत्रों में अवसर तलाशने चाहिए। छात्रों को पढ़ाई और रिसर्च में नई दिशा मिलेगी। चुनौतियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का समय है, जिससे करियर की स्थिति मजबूत होगी।
प्रेम
प्रेम संबंध में नई शुरुआत और भावनात्मक स्थिरता का समय है। अविवाहित लोगों को विवाह या रिश्ते से जुड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमी युगल के बीच दूरी घटेगी और निकटता बढ़ेगी। दंपतियों को जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पुराने विवाद या गलतफहमियां दूर होंगी, रिश्तों में शांति और संतोष आएगा।
स्वास्थ्य
मानसिक तनाव घटेगा और शांति का अनुभव होगा। हालांकि, यात्रा के कारण थकान या नींद की कमी हो सकती है। श्वसन से संबंधित परेशानी से बचने के लिए सावधानी जरूरी है। संतुलित आहार और नियमित योग से शरीर और मन दोनों मजबूत होंगे।
लकी रंग – रेड
लकी नंबर – 9
कन्या – एट ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन अत्यधिक परिश्रम करने का रहेगा। परिवार में आपकी मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना होगी। बुजुर्गों के लिए किए गए प्रयासों से घर का माहौल सुखद बनेगा। बच्चों की प्रतियोगिताओं से जुड़ी सकारात्मक खबर मन को प्रसन्न करेगी। गृहिणियों को घरेलू कार्यों में अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी, लेकिन संतोष भी मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिरता बढ़ेगी और मेहनत से अर्जित धन खुशी देगा। व्यापारियों को अनुशासन और योजनाबद्ध कार्य से लाभ मिलेगा। घर का वातावरण शांत और सकारात्मक रहेगा।
करियर
आपका परिश्रम विशेष परिणाम देगा। नए कौशल सीखने या नई ट्रेनिंग का अवसर मिल सकता है। नए कॉन्ट्रैक्ट और मेहनत से अर्जित लाभ प्राप्त होगा। छात्रों के लिए आज का दिन पढ़ाई और प्रोजेक्ट में गहराई से काम करने का है। बेरोजगार लोगों को इंटरव्यू या आवेदन से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। मेहनत और अनुशासन से करियर में सफलता मिलेगी।
प्रेम
प्रेम संबंध में धैर्य और ईमानदारी महत्वपूर्ण रहेंगे। अविवाहित लोगों को रिश्तों में गंभीर बातचीत का अवसर मिलेगा। प्रेमी युगल के बीच आपसी भरोसा और सहयोग बढ़ेगा। दंपतियों को जीवनसाथी से भावनात्मक और व्यावहारिक समर्थन मिलेगा। रिश्तों में परिपक्वता और स्थिरता आएगी। किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का अवसर मिलेगा। आज का दिन रिश्तों को मजबूत नींव देने वाला है और गहरे जुड़ाव की भावना को जन्म देगा।
स्वास्थ्य
पीठ और कमर से जुड़ी समस्याएं उभर सकती हैं। मानसिक तनाव दूर करने के लिए ध्यान और मेडिटेशन उपयोगी रहेंगे। समग्र रूप से अनुशासित जीवनशैली स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखेगी।
लकी रंग – डीप ब्राउन
लकी नंबर – 4
तुला – टू ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन आपकी परीक्षा ले सकता है। परिवार में किसी विषय पर मतभेद या असमंजस की स्थिति बन सकती है। बुजुर्गों की राय को नजरअंदाज़ करना मुश्किल होगा। बच्चों की ओर से किसी विकल्प को लेकर उलझन हो सकती है। गृहिणियों को घर और बाहर की जिम्मेदारियों में संतुलन बनाने में दिक्कत आ सकती है। आर्थिक रूप से निवेश या खर्चों को लेकर भ्रम रहेगा। व्यापार में साझेदारी से जुड़ा कोई निर्णय टल सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा, लेकिन अनिश्चितता बनी रहेगी।
करियर
सही रास्ता चुनना चुनौतीपूर्ण होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए असाइनमेंट में उलझन हो सकती है। स्थानांतरण से जुड़े निर्णय लंबित रह सकते हैं। पार्टनरशिप या निवेश से जुड़े मामलों में स्पष्टता लाना जरूरी होगा। बेरोजगार को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सही चयन कठिन होगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल आ सकती है।
प्रेम
प्रेम संबंधों में आज निर्णय की घड़ी आएगी। अविवाहित लोगों को विवाह या रिश्ते को लेकर परिवार में विरोध मिल सकता है। प्रेमी युगल के बीच आपसी बातचीत में रुकावट या असहमति संभव है। जीवनसाथी से जुड़े किसी मुद्दे पर समझौता करना पड़ेगा। पुराने रिश्तों से जुड़ी कोई दुविधा आपको परेशान कर सकती है। आज का दिन रिश्तों में धैर्य, संवाद और समझदारी बनाए रखने का है। निर्णय लेने में जल्दबाजी में न लें।
स्वास्थ्य
खानपान पर लापरवाही से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। योग और ध्यान मानसिक शांति देंगे। ब्लड प्रेशर और माइग्रेन से पीड़ित लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। सकारात्मक सोच और आराम से स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
लकी रंग – पर्ल व्हाइट
लकी नंबर – 2
वृश्चिक – ऐस ऑफ वांड्स
आज का दिन नए अवसरों और ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार में नए कार्य की योजना बन सकती है। बुजुर्गों से प्रेरणा और आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों को शिक्षा या करियर में नई दिशा मिल सकती है। गृहिणियों को घर में रचनात्मक काम करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से निवेश या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत लाभकारी होगी। व्यापारियों को विस्तार और नवाचार के मौके मिलेंगे। घर का वातावरण उत्साह और आशाओं से भरा रहेगा, किसी विशेष अवसर का आयोजन भी संभव है।
करियर
नए काम की शुरुआत की संभावना है। प्रमोशन के द्वार खुलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई योजनाओं और उद्यम में सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी का शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश या नई कंपनी से जुड़ा अवसर आपके करियर को नई दिशा देगा। छात्रों के लिए शोध और नई पढ़ाई के अवसर खुल सकते हैं।
प्रेम
प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा और उत्साह आएगा। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिलने की या विवाह तय होने की संभावना है। प्रेमी युगल अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय ले सकते हैं। दंपतियों के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। आज रिश्तों में रोमांस और सकारात्मकता का वातावरण रहेगा। किसी खास मुलाकात या यात्रा से संबंध और गहरा होगा। जिन रिश्तों में दूरी थी, वहां अब नयापन लौटेगा। ये दिन प्रेम में नई शुरुआत कर सकता है।
स्वास्थ्य
उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, अधिक काम से थकान और सिरदर्द हो सकता है। खानपान संतुलित रखने से पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होंगी। जो लोग नई फिटनेस दिनचर्या शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए ये समय शुभ है। संपूर्ण स्वास्थ्य आज सकारात्मक रहेगा।
लकी रंग – मेरीगोल्ड येलो
लकी नंबर – 3
धनु – पेज ऑफ कप्स
आज का दिन भावनात्मक रूप से कोमल और नए अनुभवों से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की खुशी आप सबके चेहरों पर मुस्कान लाएगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों की ओर से कोई नया प्रयास मन को प्रसन्न करेगा। गृहिणियों को परिवार से सराहना और सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से छोटे निवेश या अवसर सकारात्मक रहेंगे। व्यापारियों को नई संभावनाओं की झलक दिखाई देगी। घर का माहौल स्नेह और उत्साह से भरा रहेगा, किसी छोटी खुशी का जश्न भी मन सकता है।
करियर
करियर में आज रचनात्मकता और नए अवसर सामने आएंगे। किसी नए आइडिया पर काम करने का अवसर मिल सकता है। प्रमोशन अभी दूर है, लेकिन प्रयास सही दिशा में बढ़ेंगे। छोटे निवेश से लाभ हो सकता है। बेरोजगार लोगों को इंटर्नशिप या छोटे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जो आगे चलकर बड़े अवसर देंगे। छात्रों को पढ़ाई में प्रेरणा और नए विषयों में रुचि मिलेगी।
प्रेम
प्रेम संबंधों में भावनाओं की मिठास बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को नया रिश्ता या प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमी युगल के बीच मासूमियत और रोमांस का माहौल रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव का अनुभव होगा। किसी मुलाकात या संदेश से रिश्तों में ताजगी आएगी। छोटे-छोटे इशारे और भावनात्मक जुड़ाव रिश्तों को गहराई देंगे। ये दिन प्रेम में नई ऊर्जा बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य
मानसिक और शारीरिक रूप से हल्कापन रहेगा। नींद की कमी से थकान हो सकती है, इसलिए आराम पर ध्यान दें। योग, ध्यान और रचनात्मक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। समग्र स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बस दिनचर्या में संतुलन जरूरी है।
लकी रंग – हल्का गुलाबी
लकी नंबर – 4
मकर – किंग ऑफ स्वोर्ड्स
आज का दिन दृढ़ निश्चय और स्पष्ट विचारों से भरा रहेगा। परिवार में आपकी निर्णायक भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। बुजुर्गों की सलाह उपयोगी होगी, जबकि बच्चों को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी। गृहिणियों को किसी कार्य में विशेष निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से योजनाबद्ध कदम उठाने होंगे, अनावश्यक खर्च से बचें। व्यापार में समझदारी और रणनीति से लाभ संभव है। परिवार का माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है लेकिन आपकी स्थिरता संतुलन बनाए रखेगी। किसी पुराने मामले का निपटारा भी हो सकता है।
करियर
आपकी निर्णायक सोच और नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का नेतृत्व मिल सकता है। प्रमोशन या उच्च अधिकारियों की प्रशंसा की संभावना है। जो लोग सरकारी क्षेत्र या कानून से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद सकारात्मक रहेगा। बेरोजगारों को इंटरव्यू या परीक्षा में सफलता की संभावना है।
प्रेम
प्रेम संबंधों में गंभीरता और स्पष्टता देखने को मिलेगी। जिन संबंधों में गलतफहमी थी, आज संवाद के माध्यम से समाधान संभव है। अविवाहित लोगों का परिवार की सहमति से रिश्ता तय हो सकता है। जीवनसाथी से व्यावहारिक और तर्कसंगत चर्चा करनी पड़ सकती है। संबंधों में भावनात्मक से अधिक बौद्धिक जुड़ाव रहेगा। आज धैर्य और स्पष्ट संवाद रिश्तों को मजबूत बनाएंगे।
स्वास्थ्य
उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान सहायक होंगे। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन रह सकता है। खानपान संतुलित रखने और समय पर भोजन करने से ऊर्जा बनी रहेगी।
लकी रंग – नेवी ब्लू
लकी नंबर – 2
कुंभ – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन दान, सहयोग और संतुलन का है। परिवार में किसी जरूरतमंद सदस्य को आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। सेवा करने से मानसिक शांति मिलेगी। बच्चों को आपसे प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिलेगा। महिलाओं को घर के कामकाज में सहयोग मिलेगा, जिससे माहौल हल्का और सकारात्मक रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपको किसी रिश्तेदार या मित्र से मदद मिल सकती है या आप स्वयं किसी को सहयोग देंगे। व्यापार में साझेदारी और सहयोग से अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में सामंजस्य और समर्थन का वातावरण रहेगा।
करियर
आज सहयोग और नेटवर्किंग आपकी प्रगति का आधार बनेगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों से सहायता मिलेगी। प्रमोशन की दिशा में टीमवर्क बड़ा योगदान देगा। व्यवसायियों को साझेदारों के साथ लाभकारी समझौते मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को किसी जानकार की सिफारिश से अवसर मिल सकता है। छात्रों को शिक्षकों से विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
प्रेम
प्रेम संबंध में संतुलन और आपसी सहयोग देखने को मिलेगा। अविवाहित लोगों का परिवार या दोस्तों के सहयोग से नया रिश्ता जुड़ सकता है। प्रेमी युगल के बीच रिश्ते में आपसी समर्थन और भरोसा बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक या भावनात्मक सहायता मिलेगी। रिश्तों में समझ और संवेदनशीलता आज अधिक गहराई लाएगी। ये दिन रिश्तों को स्थायी बनाने का है।
स्वास्थ्य
पुरानी बीमारियों में धीरे-धीरे सुधार होगा। शुगर से पीड़ित व्यक्ति को दवाइयों और परहेज पर ध्यान देना होगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन सहायक होंगे। खानपान संतुलित रखने से ऊर्जा बनी रहेगी। नियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य स्थिर और बेहतर रहेगा।
लकी रंग – बैज
लकी नंबर – 5
मीन – नाइट ऑफ वॉन्ड्स
आज का दिन ऊर्जा, उत्साह से भरा रहेगा और जरूरी निर्णय लेने होंगे। परिवार में कोई नया कार्य या यात्रा की योजना बन सकती है। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से आप सही दिशा पा सकते हैं। बच्चों को नई गतिविधियों या पढ़ाई में सफलता मिलेगी। गृहिणियों को किसी रचनात्मक कार्य में सराहना मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से अचानक लाभ या अवसर सामने आ सकता है। व्यापार में नए कॉन्ट्रैक्ट या डील से लाभ संभव है। परिवार का माहौल जीवंत रहेगा और किसी छोटी यात्रा या उत्सव का आयोजन हो सकता है।
करियर
आपकी समझदारी और आत्मविश्वास महत्वपूर्ण साबित होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट्स या चुनौतीपूर्ण कार्य मिल सकते हैं। प्रमोशन की दिशा में आपका परिश्रम और सक्रियता गिने जाएंगे। बेरोजगार को अचानक इंटरव्यू कॉल मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के अवसर हैं।
प्रेम
प्रेम संबंध में आज रोमांच और नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। अविवाहित लोगों को अचानक किसी आकर्षक व्यक्ति से जुड़ाव महसूस हो सकता है। प्रेमी युगल में जोश और उत्साह से रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ छोटी यात्रा या रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। जरूरी निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचना होगा। संतुलन बनाए रखें।
स्वास्थ्य
आज ऊर्जा भरपूर रहेगी, लेकिन अत्यधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है। जो लोग पहले से अस्थमा या हृदय रोग से पीड़ित हैं, उन्हें सतर्क रहना होगा। नींद की कमी से तनाव हो सकता है। व्यायाम और संतुलित आहार से आप स्वास्थ्य को स्थिर बनाए रख सकते हैं।
लकी रंग – कैरेमल
लकी नंबर – 7
.