मोनालिसा के परिजनों से मिलेंगे पहली फिल्म देने वाले डायरेक्टर, लव जिहाद का लगा चुके आरोप

Last Updated:

महाकुंभ से सोशल मीडिया सेंशन बनी मोनालिसा ने केरल के मंदिर में अचानक शादी करके सभी को चौंका दिया था. जबकि उनके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे. उनके पिता ने वापस घर लौटने की बात भी कही. अब इसी को लेकर फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा महेश्वर पहुंचेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

Zoom

मोनालिसा के परिजनों से मिलेंगे डायरेक्टर सनोज मिश्रा

Monalisa Bhosle: खरगोन जिले के महेश्वर में वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर चल रहा विवाद अब और तूल पकड़ता नजर आ रहा है. प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा भोंसले के मामले में अब उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी खुलकर सामने आ गए हैं. डायरेक्टर सनोज मिश्रा रविवार को महेश्वर पहुंच रहे है. जहां वे मोनालिसा के परिजनों से मुलाकात करेंगे.

सनोज मिश्रा महेश्वर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
बताया जा रहा है कि मोनालिसा की फरमान से शादी को लेकर परिवार के साथ-साथ सनोज मिश्रा भी नाराजगी जता चुके हैं. गौरतलब है कि सनोज मिश्रा ने ही मोनालिसा को अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मौका दिया था. इस पूरे मामले को लेकर वे पहले भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं. परिवार द्वारा शादी का विरोध किए जाने के बीच सनोज मिश्रा महेश्वर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे.

बताया जा रहा है कि सनोज मिश्रा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा की शादी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देंगे. साथ ही इस मामले में पहले लगाए गए लव जिहाद जैसे गंभीर आरोपों को लेकर भी अपना पक्ष रख सकते हैं. वह मोनालिसा की शादी पर पहले भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं.

सनोज मिश्रा ने लव जिहाद का लगाया था आरोप
इससे पहले सनोज मिश्रा ने कहा था कि मुझे मोनालिसा के अफेयर के बारे में कुछ नहीं पता था. महाकुंभ से निकली हुई लड़की जो सनातन धर्म के नाम पर चल रही थी, उसे फंसाया गया.मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में ये लव जिहाद है, जिसका शिकार वो हो चुकी है.

केरल में मोनालिसा ने की शादी
प्रयागराज में हुए महाकुंभ में माला बेचते हुए मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद मोनालिसा रातों-रात स्टार बन गईं. फिर अचानक से मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल के मंदिर में शादी कर ली. खास बात ये रही है कि इसके बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी. जबकि मोनालिसा के परिवार ने जबरन शादी के आरोप लगाए और उनसे घर लौटने की गुहार भी लगाई.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *