तहसीलदार दिव्या जैन को ज्ञापन सौंपते मंडी कर्मचारी।
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में मंडी कर्मचारियों ने तहसीलदार दिव्या जैन को एक आवेदन सौंपा है। इसमें 29 अक्टूबर 2025 को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश की घोषणा की गई है। यह आवेदन सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दिया गया।
.
कर्मचारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में उनकी मांगों पर उचित निर्णय का निवेदन किया गया था। हालांकि, इन मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इसी के चलते संयुक्त संघर्ष मोर्चा भोपाल के आह्वान पर संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी इकाई मोहन बड़ोदिया, जिला शाजापुर द्वारा यह निर्णय लिया गया है। 29 अक्टूबर 2025 को सभी कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और गेट मीटिंग के लिए मंडी बोर्ड भोपाल कूच करेंगे।
इस दौरान मंडी इकाई मोहन बड़ोदिया, जिला शाजापुर के समस्त अधिकारी-कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। आवेदन सौंपते समय अशोक पाटीदार, रविंद्र परमार, इकबाल मंसूरी, नरेंद्र शर्मा और हरिवल्लभ शर्मा सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
.