पाकिस्तान का कौनसा खिलाड़ी भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा? ABP के शो पर मोहम्मद कैफ ने बताया

टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर सभी अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एबीपी के शो ‘धुरंधर इंडिया’ पर बताया कि टीम इंडिया के लिए पाकिस्तान का कौन सा खिलाड़ी सबसे बड़ा खतरा बनेगा और क्यों? इसी शो में शोएब अख्तर ने भी बताया कि भारत के लिए एक्स फैक्टर कौन साबित होगा.

एबीपी के शो ‘धुरंधर इंडिया’ में मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान की कमजोरी को भी उजागर किया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान टीम अभी भी 1920 वाली क्रिकेट खेल रही है, जबकि टी20 फॉर्मेट में क्रिकेट पूरी तरह बदल चुका है. बाबर आजम को अभी भी लगता है कि 40 रन और 120 की स्ट्राइक रेट काफी है, लेकिन ये काफी नहीं है.”

भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा

मोहम्मद कैफ के अनुसार पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं. उन्होंने इसका कारण भी बताया. कैफ ने कहा, “उस्मान तारिक भारत के लिए सबसे बड़ा चैलेंज रहेगा, क्योंकि टीम इंडिया ने उन्हें अभी तक खेला नहीं है. उनका एक्शन अलग है, वह नकल गेंद डालते हैं तो ऐसे में वह भारत के लिए चैलेंज रहेंगे.”

उस्मान तारिक के एक्शन और गेंद रिलीज से पहले रुकने पर सवाल उठ रहे हैं. इसको लेकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि “उस्मान ने आईसीसी द्वारा टेस्ट पास किए हैं, इसलिए अब क्यों विवाद हो रहा है पता नहीं.”

रोहित शर्मा से सीख रहे हैं पाकिस्तान के कप्तान- कैफ

मोहम्मद कैफ ने एबीपी लाइव पर कहा, “सलमान अली आगा ने अच्छा काम किया कि वो पाकिस्तान में आक्रामक रवैया लेकर आए हैं. उनको देखकर बाबर आजम भी तेज खेलने लगे हैं. रोहित शर्मा ने भी 2024 में ऐसा किया था. मुझे लगता है कि वो रोहित से सीख रहे हैं कि उन्होंने क्या अलग किया, कैसे वर्ल्ड कप जीता.”

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *