सोने-चांदी के 80 हजार के आभूषण चुराने वाले गिरफ्तार: विधायक की गली से पकड़ाया; मंगलसूत्र, पायल, अंगूठी और झुमके मिले – Morena News

पोरसा कस्बे में दो दिन पहले सूने घर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पोरसा थाना पुलिस ने अज्ञात चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गया सोना-चांदी का सामान भी बरामद कर लिया है।

.

सूने घर को बनाया निशाना

पोरसा कस्बा निवासी शादिक खान ने 5 जनवरी को पोरसा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शादिक खान परिवार सहित रिश्तेदारी में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए हुए थे। इसी दौरान 4 और 5 जनवरी की दरम्यानी रात अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया।

मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जिससे संदिग्ध के बारे में अहम जानकारी मिली।

चोरी का सामान

विधायक गली से आरोपी गिरफ्तार

पोरसा थाना प्रभारी टीआई दिनेश कुशवाह के अनुसार, पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर आज संदिग्ध आरोपी को पोरसा की विधायक गली से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया गया।

यह जेवरात हुए बरामद

  • दो मंगलसूत्र
  • दो जोड़ी चांदी की पायल
  • दो सोने की अंगूठियां
  • दो चांदी के झुमके

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस का कहना है कि आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इससे पहले भी किसी अन्य चोरी की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। पोरसा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *