सिंह राशि वालों के लिए मिला-जुला दिन, करियर-व्यापार में लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Last Updated:

Leo Horoscope Today, आज का सिंह राशिफल: आज ग्रहों की यह स्थिति खासतौर पर पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकती है. राहु, मंगल और केतु का योग घर के माहौल में तनाव बढ़ा सकता है. छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी बड़े विवाद का रूप ले सकती है. जिसके कारण घर परिवार में रिश्ते टूटने जैसी बड़ी घटना हो सकती है. 

Leo Horoscope Today 19 March 2026, Aaj Ka Singh Rashifal: 19 मार्च 2026 गुरुवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला असर लेकर आ रहा है. खरगोन के ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज के दिन ग्रहों की स्थिति कुछ मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रही है. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और कुंभ लग्न का प्रभाव रहेगा, वहीं शुक्र, चंद्र, शनि और सूर्य की युति बन रही है. इसके साथ ही राहु और मंगल की युति तथा सप्तम भाव में केतु की स्थिति कुछ चुनौतियां खड़ी कर सकती है.

ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, आज ग्रहों की यह स्थिति खासतौर पर पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकती है. राहु, मंगल और केतु का योग घर के माहौल में तनाव बढ़ा सकता है. छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी बड़े विवाद का रूप ले सकती है. जिसके कारण घर परिवार में रिश्ते टूटने जैसी बड़ी घटना हो सकती है. ऐसे में सिंह राशि के जातकों को आज अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना और किसी भी तरह के टकराव से बचने की कोशिश करना चाहिए.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में आज का दिन राहत देने वाला साबित हो सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं. कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. जो लोग सरकारी योजनाओं या सरकारी कंपनियों से जुड़े काम में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. आने वाले समय में इससे अच्छा फायदा मिल सकता है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. पिछले दिन की तुलना में राहत महसूस होगी. हालांकि लापरवाही से बचना जरूरी है. हल्का और ताजा भोजन करें, ज्यादा पानी पिएं और दिनचर्या संतुलित रखें.

सिंह राशि करियर राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक रहने वाला है. कार्यस्थल पर नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे. ऑफिस का माहौल पहले से बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है. अपनी पसंद के विषयों पर ध्यान देने से भविष्य में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. मेहनत का सही फल मिलने के योग बन रहे हैं.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
परिवार के लिहाज से दिन थोड़ा संवेदनशील जरूर है, लेकिन समझदारी से काम लिया जाए तो रिश्तों में मधुरता बनी रह सकती है. पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों में भी सुधार के संकेत हैं. अगर पहले से कोई मतभेद चल रहा है तो बातचीत के जरिए उसे सुलझाया जा सकता है. दोस्तों और परिचितों का सहयोग भी मिलेगा.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों लिए अंक 5 सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा 1, 4, 8 और 9 अंक भी लाभकारी साबित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण फैसलों में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज के दिन सिंह राशि के जातक कुलदेवी और कुलदेवता की पूजा करें. नवरात्रि की शुरुआत पर मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करना शुभ रहेगा. साथ ही किसी का दिल न दुखाएं, जीवों के प्रति दया रखें और जितना हो सके शांत रहने की कोशिश करें.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *