सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला दिन, स्वास्थ्य एवं रिश्तों में रहें सतर्क, पढ़ें राशिफल 

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज मूल नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा, जिसके कारण यात्रा के योग बन सकते हैं. जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है. जिन लोगों का कारोबार अनाज या स्थायी संपत्ति से जुड़ा है, उनके लिए भी दिन सकारात्मक रह सकता है. लेकिन पारिवारिक जीवन में आज व्यस्तता के कारण कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है. 

Aaj Ka Singh Rashifal 09 April 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार गुरुवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला प्रभाव देने वाला रह सकता है. आज मूल नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा, जिसके कारण यात्रा के योग बन सकते हैं. खासतौर पर दक्षिण दिशा की यात्रा लाभकारी रहने की संभावना है. मीन लग्न की पत्रिका बन रही है और धनु राशि उदित हो रही है, जो दिन के प्रभाव को खास बना रही है.

लग्न में मंगल और शनि की युति व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लाभ के संकेत दे रही है. विशेष रूप से जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है. जिन लोगों का कारोबार अनाज या स्थायी संपत्ति से जुड़ा है, उनके लिए भी दिन सकारात्मक रह सकता है. सही समय पर लिया गया निर्णय आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है.

सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर के लिहाज से नौकरीपेशा लोगों को आज संयम और धैर्य के साथ काम करना होगा. लग्न में शनि और मंगल की युति तथा मूल नक्षत्र में ताम्रपाया होने के कारण कार्यस्थल पर शांति बनाए रखना जरूरी रहेगा. सहकर्मियों से अनावश्यक विवाद से बचना बेहतर रहेगा. सोच-समझकर काम करने से दिन बेहतर तरीके से निकल सकता है और मानसिक तनाव भी कम रहेगा. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन अपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है. कर्क राशि के प्रभाव और छठे स्थान पर केतु की स्थिति सफलता के संकेत दे रही है. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ सकती है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बन रही है. प्रयास जारी रखने से अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला रह सकता है. सप्तम भाव पर शनि की दृष्टि होने के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. यदि लापरवाही की गई तो छोटी समस्या भी बड़ी बन सकती है. ऐसे में दिनभर पर्याप्त पानी पीना और खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. गर्मी के मौसम को देखते हुए शरीर को हाइड्रेट रखना लाभकारी रहेगा.

सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है और नए अवसर सामने आ सकते हैं. जमीन, प्रॉपर्टी या अनाज से जुड़े कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं. शुक्र के धन भाव में होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है. लंबे समय से चल रही पैसों की परेशानी दूर हो सकती है और विलासिता से जुड़ी चीजों की प्राप्ति भी संभव है. इससे पूरे दिन मन प्रसन्न बना रह सकता है.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में आज व्यस्तता के कारण कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है. काम के अधिक दबाव के चलते परिवार को समय नहीं दे पाने से पति पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं. ऐसे में बातचीत से स्थिति संभालने की कोशिश करनी चाहिए. प्रेम संबंधों में भी आज सावधानी रखने की जरूरत है. छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना और संयम बनाए रखना रिश्तों को मजबूत बनाए रखने में मदद करेगा.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए राशि का अंक 5 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 1,, 3, 6 और 9 अंक भी लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज आज भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना करना शुभ रहेगा. विशेष रूप से शेषनाग पर विराजमान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से दिन बेहतर परिणाम देने वाला साबित हो सकता है.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *