सरसों के साग में मिलाएं ये देसी साग, मछली भी लगेगी फीकी! स्वाद और सेहत दोनों में करेगा कमाल

Last Updated:

Kusum ke saag recipe: ठंड में कुसुम के साग को सरसों के साथ बनाकर लोग स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करते हैं. इसका स्वाद इनता बेहतरीन है कि इसके आगे मछली का स्वाद भी फेल है. जानकारों की मानें तो ये साग स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. हृदय, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल में मददगार है. पर इसको खाने का अपना तरीका है.

मुजफ्फरपुरः ठंड के दिनों में घर पर उगे साग को लोग अपने स्वाद अनुसार अलग अलग व्यंजन बना कर अपने खाने के साथ उपयोग करते हैं. साग जो स्वास्थ्य और स्वाद दोनों के लिए बेहतर होता हैं. ऐसे में कुसुम का साग खाने में सबसे अच्छा लगता है. लोग इसको खूब पसंद करते हैं. सबसे ज्यादा तो जब कुसुम के साग को सरसों के साथ मिला दिया जाए, तब इसका स्वाद और बेहतरीन हो जाता हैं. कुछ लोगों का कहना है कि सरसों के साथ अगर अच्छे से कुसुम के साग को बना दिया जाए, तो यह साग बना हुआ मछली के जैसा लगने लगता है. खूब स्वादिष्ट बन जाता हैं.

जानें कुसुम साग बनाने की विधि
इसको बनाने के लिए सबसे पहले साग को धो लें. बारीक काट लें फिर कढ़ाई में तेल, पचफोड़न डाले उसके बाद सरसों लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें. फिर उसको अच्छे से पकाएं. जब तक वह सुनहरे रंग का नहीं हो जाता हैं. फिर उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च का पाउडर, बारीक कटा टमाटर डालें. उसके बाद उसको ढक कर दो से तीन मिनट तक पकाएं. पक जाने के बाद उसमें बारीक कटा हुआ साग डालें. अपने स्वाद अनुसार नमक डालें. फिर उसको ढक कर अच्छे से 8-10 मिनट तक पकाएं. फिर इसको अपने थाली में रोटी चावल के साथ परोस कर खा सकते हैं. ऐसे में इस विधि से लगभग 15 मिनट के अंदर आप कुसुम के साग को तैयार कर सकते हैं.

स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद
यह साग स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. यह हृदय रोगों, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है. क्योंकि इसमें ओमेगा फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं. यह पाचन सुधारती है. कब्ज और गैस दूर करती है. इसमें विटामिन सी भी होती है. जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं. ध्यान रहे कि जिनका भी पाचन क्रिया खराब है. वह अगर पहली बार कुसुम के साग को खा रहे हैं तो थोड़ी मात्रा के साथ ही शुरू करें, नहीं तो उनको अपच या दस्त भी हो सकता हैं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homelifestyle

स्वाद और सेहत दोनों! सरसों के साग में मिलाएं ये देसी साग, मछली भी लगेगी फीकी

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *