सफेद बालों से छुटकारा पाने का घरेलू तरीका क्या है?
फेमस आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक आसान और कारगर तरीका बताया है, जिससे सफेद होते बालों को दोबारा काला किया जा सकता है. इसके लिए आपको घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की जरूरत पड़ेगी.
सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई लें ताकि इसमें पकने वाले तेल में आयरन का तत्व भी मिल सके.
अब उसमें 100 ml नारियल तेल और 100 ml तिल का तेल डालें. इसे मीडियम आंच पर हल्का गर्म करें. जब तेल थोड़ा गरम हो जाए, तब उसमें एक मुट्ठी करी पत्ता डालें. करी पत्तों को तब तक पकाएं जब तक वे पूरी तरह से काले न हो जाएं. फिर गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें.
जब तेल पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो इसे छानकर किसी कांच की बोतल में स्टोर कर लें.
इस तेल को हफ्ते में 2-3 बार बालों की जड़ों में उंगलियों की मदद से अच्छे से लगाएं. हल्के हाथों से मसाज करें ताकि तेल जड़ों में समा जाए. 1-2 घंटे बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. बेहतर रिजल्ट के लिए इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें.
ये तेल असर कैसे करता है?
नारियल तेल: ये बालों को मॉइस्चराइज करता है और प्रोटीन लॉस से बचाता है.
डॉ. जैदी का कहना है कि अगर आप इस तेल को नियमित रूप से सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस होने लगेगा. यह बालों की जड़ों को एक्टिव करता है और बालों का नेचुरल कलर वापस लाता है. इसके अलावा बालों में चमक और घनापन भी बढ़ता है.
अगर आप भी बिना किसी साइड इफेक्ट के सफेद बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह आयुर्वेदिक उपाय जरूर अपनाएं. ये तरीका न सिर्फ नेचुरल है, बल्कि आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा. तो देर किस बात की, आज ही नारियल तेल में ये दो चीजें मिलाकर शुरू कीजिए नेचुरल हेयर केयर का सफर.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)