भोपाल के डैम में मिली लापता सॉफ्टेवयर इंजीनियर की लाश: भाई को किए मैसेज- सुसाइड कर रहा हूं; बैंक अकाउंट और फोन पासवर्ड भी बताए – Bhopal News

कैरवा डैम में हर्ष का शव मिला है।

भोपाल की रातीबड़ पुलिस ने केरवा डैम से सॉफ्टवेयर इंजीनियर के शव को बरामद किया है। वह एक दिन पहले कोलार के एक होटल से लापता हो गया था। इससे पहले उसने ग्वालियर में रहने वाले भाई को मैसेज कर बताया कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। उसने अपने भोपाल में होने क

.

साथ ही मोबाइल और ऑन बैंकिंग एप सहित एटीएम के पासवर्ड भी भाई को सेंड कर दिए थे। इसके बाद भोपाल पहुंचे उसके भाई ने कोलार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार की दोपहर को रातीबड़ पुलिस ने एक बॉडी को पानी से बरामद किया। जिसकी सूचना शहर के तमाम थानों को दी। इस सूचना के बाद कोलार पुलिस ने बॉडी की पहचान उसके भाई से कराई।

ग्वालियर के लश्कर का रहने वाला था पुलिस के मुताबिक हर्ष तिवारी (24) ग्वालियर लशकर का रहने वाला था। बेंगलुरू में रहकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम कर रहा था। 21 अक्टूबर को बेंगलुरू से ग्वालियर के लिए ट्रेन से निकला था। दो दिन पहले ग्वालियर न जाते हुए भोपाल आ गया। वह कोलार के होटल प्राइड में ठहरा था।

23 अक्टूबर को उसने ग्वालियर में रहने वाले भाई को मैसेज कर सुसाइड की बात कही। जिसके बाद भोपाल पहुंचे भाई ने शनिवार को भाई की गुमशुदगी कोलार थाने में दर्ज कराई। क्योंकि आखिरी बार उसने अपने होटल रूम से भाई को मैसेज किए थे।

शुरुआती जांच में सुसाइड केस मान रही पुलिस हर्ष की मौत को पुलिस शुरूआती जांच में सुसाइड केस मानकर चल रही है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिला है, लिहाजा पुलिस हर एंगल पर केस की जांच कर रही है।

रातीबड़ पुलिस का कहना है कि क्योंकि गुमशुदगी कोलार थाने में दर्ज कराई गई थी, लिहाजा आगे की मर्ग जांच कोलार पुलिस करेगी। डायरी कोलार पुलिस को सौंपी जा रही है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *