Miss Universe 2025 Finale: ब्लू स्विमसूट में रैंप पर बिखेरा जलवा, चलने के अंदाज पर फिदा लोग, अप्सरा सी खूबसूरत लगी राजस्थान की छोरी

Last Updated:

Miss Universe 2025: थाईलैंड में चल रहे मिस यूनिवर्स 2025 का फिनाले राउंड शुरू हो चुका है. मिस यूनिवर्स क्राउन का ताज किसके सिर सजेगा कुछ ही देर में पता चलने वाला है इस बीच इंटरनेट पर राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा के स्विमसूट वाले रैंप वॉक ने तहलका मचा दिया है.

स्विमसूट में दिखा राजस्थान की छोरी का जलवा- मिस यूनिवर्स 2025 ताज के लिए दावेदारी कर रही राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा के ब्लू स्विमसूट रैंप वॉक ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रिया ने इन्हें मिस यूनिवर्स फिनाले के रिजल्ट से पहले ही विजेता घोषित कर दिया है.

अप्सरा से कम नहीं- एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर मनिका के वॉकिंग स्टाइल पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘उनकी परफॉर्मेंस बहुत ही शानदार है. जहां ज्यादातर लड़कियां बहुत एनर्जी के साथ रैंप पर पैर पटकते हुए चल रही थी, वहीं मनिका की वॉक बहुत ही क्लीन और स्मूथ है.वह देवी की तरह लग रही थी. <br /><br />

मिस यूनिवर्स वॉक- वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा कि ऐसी होती है मिस यूनिवर्स की वॉक. मनिका ने जिस तरह से टर्न लिया वो मक्खन की तरह स्मूथ था. बिल्कुल ये परफॉर्मेंस टॉप 5 वाली है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

100 खूबसूरत मॉडल्स से मुकाबला- थाईलैंड में मिस यूनिवर्स 2025 के फाइनल के लिए मंच तैयार होने के साथ ही सभी की निगाहें भारत की मनिका विश्वकर्मा पर टिकी हैं. राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली मनिका विभिन्न देशों की 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों के साथ मुकाबला कर रही हैं.

पहली पसंद मनिका- दर्शकों की पसंदीदा मनिका ,अपने लुक्स से तहलका मचा रही हैं. फिर वो चाहे ब्लू स्विमसूट में रैंप वॉक हो या फिर नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में भारत में बौद्ध धर्म की पवित्र उत्पत्ति से प्रेरित गोल्डन ड्रेस.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ब्लू स्विमसूट में रैंप पर बिखेरा जलवा, अप्सरा सी खूबसूरत लगी राजस्थान की छोरी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *