चमत्कार! प्लेन का नोज चकनाचूर, फिर भी बच गई फ्लाइट अटेंडेंट, सीट के साथ गिरी 300 मीटर दूर

Last Updated:

Miracle Survivor in Plane Crash: आपने अहमदाबाद प्लेन क्रैश के सीट नंबर 9 वाले सर्वाइवर की कहानी तो सुनी ही होगी, कुछ ऐसा ही हुआ कनाडा एयर प्लेन एक्सीडेंट में. प्लेन का नोज दमकल से टकराकर चकनाचूर हो गया, दो पायलट मारे गए लेकिन एक फ्लाइट अटेंडेंट फिर बच गई. वो इसी हिस्से में थी, इसलिए ये बिल्कुल चमत्कार था.

Zoom

फ्लाइट अटेंडेंट की बची जान. (AI Generated)

Canada Air Plane Crash: 22 मार्च को देर रात न्यूयॉर्क के लॉगार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा की एक फ्लाइट दु्र्घटनाग्रस्त हो गई, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस घटना में चौंकाने वाली बात ये थी कि टैक्सी वे में जाती हुई प्लेन सीधा जाकर दमकल की गाड़ी में भिड़ गई, जिसके बाद उसका नोज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में दोनों पायलटों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए लेकिन इसी दौरान एक चमत्कार भी हुआ. इस फ्लाइट की लीड अटेंडेंट सोलांज ट्रेमब्ले ने की जान असाधारण परिस्थितियों में इस तरह बची कि इसे जादू का नाम दिया गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेमब्ले प्लेन के टकराते वक्त अपने जंप सीट में सीट बेल्ट से बंधे-बंधे विमान से लगभग 330 फीट दूर जाकर गिरीं. उनके एक पैर में कई फ्रैक्चर हुए हैं और उनका ऑपरेशन होगा लेकिन उनकी जान बच गई. उनकी बेटी सारा लेपिन ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने उन्हें जब देखा, तब वो अपनी सीट में स्ट्रैप्ड थीं. सारा ने कहा कि ये एक चमत्कार है, मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह सब कैसे हुआ, लेकिन निश्चित रूप से उनकी रक्षा किसी शक्ति ने की है.

कैसे हुआ एयर कनाडा की फ्लाइट में हादसा?

  • प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कई वीडियो सामने आए, लेकिन ये बेहद अजीब था. एयर कनाडा एक्सप्रेस CRJ-900 मॉन्ट्रियल से 72 यात्री और 4 क्रू सदस्यों के साथ लैंडिंग कर चुकी थी. यहां से प्लेन जाते हुए एक फायर ट्रक से टकरा गई. यह ट्रक रनवे पर इसलिए आया था क्योंकि एक अन्य विमान ने एमरजेंसी में टेकऑफ रोक दिया था. वीडियो फुटेज में देखा गया कि विमान और ट्रक टकराकर रनवे पर गिर गए.
  • एयर ट्रैफिक कंट्रोल के ऑडियो में घटना के समय की उलझन सुनाई देती है. एक कंट्रोलर ट्रक की उपस्थिति के बारे में चेतावनी देते हैं और फिर जोर से कहते हैं- ‘रुको, रुको, रुको, ट्रक, रुको.’ लगभग 20 मिनट बाद उन्होंने स्वीकार किया कि हम पहले एक इमरजेंसी से निपट रहे थे. गलती मेरी थी.
  • यात्रियों ने क्रैश को अचानक हुआ बताया. विमान के उतरते समय अचानक टर्बुलेंस हुआ और लोग अपनी सीटों से उठ गए, सिर भिड़ गया और कई लोगों के खून बहने लगा. यात्रियों ने एक-दूसरे की मदद की और विंग से स्लाइड करके बाहर निकल.

विमान के दोनों पायलटों की मौत

प्लेन एक्सीडेंट में विमान चला रहे दोनों ही पालटों की मौत हो गई. उनकी पहचान – एंटोनी फॉरेस्ट और मैकेंजी गुनथर के रूप में हुई. दोनों ही कनाडा के थे. फॉरेस्ट हमेशा पायलट बनना चाहते थे और पिछले पांच सालों में दो एयरलाइंस के साथ काम कर चुके थे. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की वजहों की जांच जारी है. कई लोग इसे संदेहास्पद बता रहे हैं क्योंकि प्लेन में ज्यादातर यहूदी लोग सवार थे.

About the Author

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *