IITian दोस्तों का कमाल: 1 ने ₹10000000 तो दूसरे ने ₹4000000 का ऑफर ठुकराया

Last Updated:

Success Story: कुणाल गुप्ता और सौरादीप ने आईटी नौकरियां छोड़कर “‘पहचान’ नामक एआई स्टार्टअप शुरू किया है. जो युवाओं को उनकी प्रतिभा अनुसार करियर और इंटरव्यू की तैयारी में मदद करता है. बता दें कि दोनों ही दोस्तों ने एक ने 40 लाख का तो दूसरे ने 1 करोड़ का ऑफर भी ठुकरा दिया है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली : हमारे देश के युवाओं में नौकरी यानी गुलामी छोड़कर खुद का बिजनेस करने का ट्रेंड तेजी से अब बढ़ता जा रहा है. खास तौर पर आईटी सेक्टर में यह ज्यादा देखने को लिए मिल रहा है. इसी में एक रोचक कहानी कुणाल और सौरादीप की है. जिसमें कुणाल ने अपना खुद का स्टार्टअप करने के लिए पहले 10 लाख का पैकेज छोड़ा. फिर एक करोड़ का पैकेज छोड़ दिया. वहीं, सौरदीप ने 40 लाख का पैकेज छोड़कर खुद का मालिक बनने की ठानी.

दोनों ने देश के युवाओं को पहचान दिलाने के लिए एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्टार्टअप किया है. जो युवाओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार यह बताएगा कि वो किस नौकरी के लिए बने हैं. उन्हें किस तरह से एक इंटरव्यू की तैयारी करनी चाहिए. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपसे वही सवाल पूछेगा. जो आपसे नौकरी में पूछे जा सकते हैं. आपने कहां गलती की, क्या कमियां थीं, ये सब कुछ बताएगा. आइये जानते हैं इसके बारे में.

दोनों दोस्त हैं आईआईटीयन

कुणाल गुप्ता ने बताया कि वह दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई करने के बाद एक आईटी कंपनी में गए. यह बहुत साल पहले की बात है. तब इनका पैकेज 10 लाख रुपए था. वहां नौकरी करने के बाद इन्होंने इस्तीफा देकर खुद का एक ऐसा स्टार्टअप किया. जो कि ऑस्ट्रेलिया में था. ऑस्ट्रेलिया की एक बड़ी कंपनी ने उसे खरीदने के लिए एक करोड़ रुपए का ऑफर दिया था, जिसे इन्होंने ठुकरा दिया. इसके अलावा वह देश के उत्तराखंड में एक बिजनेस चला रहे हैं, जो अच्छा चल रहा है.

इसके अलावा भी इन्होंने अब पहचान नाम से एक ऐसा स्टार्टअप किया है. जो युवाओं को उनके करियर, नौकरी और उनकी प्रतिभा को निखारने का काम करेगा. इसमें उनका साथ आईआईटी बॉम्बे के सौरादीप ने दिया है. जिन्होंने खुद एक आईटी कंपनी से 40 लाख रुपए का पैकेज छोड़ दिया था. अब दोनों आईआईटीयन मिलकर इस बिजनेस को चला रहे हैं. इसमें बड़ी संख्या में यूजर जुड़ चुके हैं और अच्छा प्रॉफिट हो रहा है, लेकिन प्रॉफिट का खुलासा बाहर नहीं करना चाहते हैं.

ऐसे काम करता है पहचान

कुणाल गुप्ता ने बताया कि पहचान वेबसाइट पर जाकर युवा अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं. इसके जरिए जब वो जुड़ेंगे तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए वह रोज इंटरव्यू देकर अपने बोलने की स्किल को बेहतर कर सकते हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उनसे वही सवाल पूछेगा. जो इंटरव्यू में उनसे पूछे जा सकते हैं. इंटरव्यू देने का आत्मविश्वास इसके जरिए बढ़ेगा. एक इंटरव्यू के लिए अपनी सीवी को कैसे आकर्षित बनाएं. यह भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उनको बना कर देगा.

वहीं, उनकी प्रतिभा को निखारने और उनकी प्रतिभा के अनुसार उन्हें किस करियर की ओर जाना चाहिए, कौन सी नौकरी उनके लिए बनी है और किसकी उनको तैयारी करनी चाहिए. यह सब कुछ बताएगा. अभी इसे फ्री रखा गया है, लेकिन बाद में इसे 300 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक कीमत देकर ही लोगों को जुड़ना होगा.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *