महाकाल की नगरी में चमत्कार! नीलगाय की टक्कर से एंबुलेंस पलटी, उसमें गर्भवती, फिर ऐसी हुई डिलीवरी, उज्जैन दंग

Last Updated:

Ujjain News: महाकाल की नगरी मे उस वक्त चमत्कार हुआ, जब उज्जैन के घट्टिया तहसील के ग्राम बिछड़ोद से गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही एक एंबुलेंस पलट गइ. जानें घटना…

Ujjain News. उज्जैन के घट्टिया तहसील के ग्राम बिछड़ोद मे शनिवार रात कुछ ऐसा हुआ, जो शहर मे चर्चा का विषय बन गया. एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. इस दौरान एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना जोर का था कि मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. वाहन को देखकर यही लगा रहा था कि अंदर कोई सुरक्षित नहीं होगा. जब एंबुलेंस का गेट खुला तो उसमें गर्भवती महिला सवार थी. ये देख सब हैरान रह गए. महिला को बाहर निकाला गया, फिर जो हुआ, वो अगले दिन पूरे उज्जैन में चर्चा का विषय रहा.

दरअसल, पूरा मामला उज्जैन के घट्टिया तहसील के ग्राम बिछड़ोद का है. बिछड़ोद निवासी किरण पति शुभम बरगंड़ा (24) को शनिवार रात करीब 11:30 बजे एम्बुलेंस से घट्टिया स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था. रास्ते में अचानक नीलगाय आ जाने से एम्बुलेंस पलट गई. झटका लगने के कारण गर्भवती महिला की मौके पर ही डिलीवरी हो गई. आशा कार्यकर्ता की मदद से प्रसव कराया गया. बाद में ग्रामीणों की सहायता से प्रसूता और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घट्टिया पहुंचाया गया. मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. लोग इसे बाबा महाकाल का चमत्कार मान रहे हैं.

एम्बुलेंस में गर्भवती महिला के साथ थे इतने लोग
वाहन में उस समय गर्भवती महिला के साथ उसकी मां और आशा कार्यकर्ता भी मौजूद थीं. हादसे के बाद आशा कार्यकर्ता ने मौके पर ही प्रसव कराया. राहगीरों की मदद से मां और नवजात को दूसरी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घटना की सूचना मिलते ही बीएमओ डॉ. अनुज शाल्य ने डॉ. प्रियांक चौहान को अस्पताल में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए. यहां दोनों का उपचार किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि प्रसूता और बच्चा स्वस्थ हैं.

गर्भवती की मां घायल
इस घटना के दौरान गर्भवती महिला काफी डर गई थी, क्योंकि हादसे के दौरान गर्भवती की मां घायल हुई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रविवार सुबह उज्जैन रेफर किया गया. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य मौजूद न होने से प्रसूता और नवजात को भी मां के साथ चरक अस्पताल भेजा गया.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

महाकाल की नगरी में चमत्कार! एंबुलेंस पलटी, उसमें गर्भवती…फिर ऐसे हुई डिलीवरी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *