मंत्री विजयवर्गीय जनप्रतिनिधियों के साथ सड़क पर उतरें…पेचवर्क देखा: बोले- इंदौर की जनता को असुविधा हुई, हम क्षमा भी चाहते हैं – Indore News

शहर में कई जगह हुए गड्ढों का पेचवर्क कराया जा रहा है। जगह-जगह पेचवर्क कर गड्ढों को भरने का काम चल रहा है।

.

बीती रात मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर आदि सिटी बस ऑफिस के सामने पेचवर्क का काम देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से पेचवर्क को लेकर चर्चा भी की। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

पेचवर्क का काम देखने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।

मंत्री ने कहा प्रदेश में गड्ढों के कारण लोगों को असुविधा हुई

इधर, मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सारे प्रदेश में पेचवर्क शुरू करा दिया है। पेचवर्क की क्वालिटी भी देख रहे है। ये बात सही है कि इस बार बारिश लगातार रही, सारे प्रदेश में गड्ढे थे लोगों को असुविधा भी हुई है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता था। लोगों को असुविधा होती थी तो मीडिया के भाई छापते भी थे, लिखते भी थे, गड्ढे भी दिखाते थे। पूरे प्रदेश में गड्ढे भरने का काम शुरू करा दिया है।

महापौर ने कर्मठता के साथ काम शुरू किया है। हम दीपावली के पहले कर देते, लेकिन बारिश रुकी ही नहीं। हमारी पेचवर्क करने की तैयारी डेढ़ महीने से है। एक बार बारिश आई तो चार-पांच दिन का काम ठंडा पड़ जाता था, फिर शुरू करो फिर बारिश आ गई तो पांच-सात दिन नहीं कर सकते।

पेचवर्क का काम करती हुई टीम।

पेचवर्क का काम करती हुई टीम।

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि काम करने का अ‌वसर नहीं मिला। इसके लिए थोड़ी से असुविधा इंदौर की जनता को हुई है हम क्षमा भी चाहते है। 15-20 दिन ज्यादा से ज्यादा एक महीने। मैंने कलेक्टर को निर्देश दिए है कि पीडब्ल्यूडी के ब्रिज बन रहे है उनके सर्विस रोड भी बहुत खराब है वहां भी काम चल रहा है। 1 महीने में इंदौर के लोगों को असुविधा नहीं होगी ऐसा मुझे लगता है। प्रदेश में भी सभी दूर पेचवर्क का काम चल रहा है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *