म‍िल‍िए मैट डाइटके से, ज‍िसने मेटा का Rs 1000 करोड़ का सैलरी ऑफर ठुकराया, जुकरबर्ग को करनी पड़ी म‍िन्‍नतें

नई दिल्ली: मेटा को AI की दुनिया का बादशाह बनाने के लिए मार्क जुकरबर्ग ने भर्ती अभियान शुरू किया है, जिसके तहत उन्होंने अमेरिकन स्टार्टअप थिंकिंग मशीन लैब के कर्मचारियों को आकर्षक ऑफर दिए हैं.

इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान, जुकरबर्ग खुद एक युवा व्यक्ति के प्रशंसक बन गए और उसे 125 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 1000 करोड़ रुपये का ऑफर दिया. हैरानी की बात यह थी कि उस व्यक्ति ने 1000 करोड़ रुपये का ऑफर ठुकरा दिया, जिसके बाद जुकरबर्ग खुद उससे मिलने गए.

कौन है वह व्यक्ति जिसने मार्क जुकरबर्ग का 1000 करोड़ रुपये का नौकरी का ऑफर ठुकराया?

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, मेटा ने 24 वर्षीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्चर मैट डाइटके को 1000 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। फिर जुकरबर्ग खुद उनसे मिलने पहुंचे और उन्हें 250 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 2200 करोड़ रुपये का ऑफर दिया। डाइटके ने तुरंत इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया बल्कि अपने दोस्तों से सलाह लेने की बात कही। अंततः, डाइटके ने उस ऑफर को स्वीकार कर लिया।

यह कहा जा रहा है कि यह AI के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण सैलरी पैकेज में से एक है।

मैट डिटके कौन हैं और क्यों जुकरबर्ग उनके फैन बन गए हैं?
आपको बता दें कि मैट डिटके AI की दुनिया में एक प्रसिद्ध नाम हैं. उन्होंने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी में दाखिला लिया था, लेकिन बीच में ही छोड़ दिया और फिर सिएटल में एलन इंस्टीट्यूट फॉर AI में काम करना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने AI चैटबॉट ‘मोलमो’ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इतना ही नहीं, डिटके को NeurIPS 2022 में आउटस्टैंडिंग पेपर अवार्ड मिला, जो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित AI कॉन्फ्रेंस में से एक है.

वर्सेप्ट क्या है, जिसे मैट डिटके चलाते हैं?
मैट डिटके एक स्टार्टअप वर्सेप्ट भी चलाते हैं, जिसे उन्होंने नवंबर 2023 में शुरू किया था. उनके स्टार्टअप में 10 कर्मचारी हैं और इसके निवेशकों में पूर्व गूगल सीईओ एरिक श्मिट भी शामिल हैं.

मैट डिटके की बढ़ती प्रतिष्ठा के कारण शीर्ष टेक कंपनियां उन्हें अपने बोर्ड में शामिल करने की कोशिश कर रही थीं और 2024 में मेटा ने डिटके को अपने सुपरइंटेलिजेंस लैब में शामिल होने के लिए कॉन्‍टैक्‍ट किया.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *