माइली की धमाकेदार जीत! ट्रंप के 40 अरब डॉलर के समर्थन से अर्जेंटीना में ‘नया युग’ शुरू

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Argentina Elections: माइली ने ब्यूनस आयर्स में स्थित पार्टी मुख्यालय में कहा कि रविवार को आए नतीजों के बाद संसद के निचले सदन में उनकी पार्टी की सीट 37 से बढ़कर 101 हो गई है जबकि उच्च सदन सीनेट में ला लिबर्टाड अवांजा पार्टी के सदस्यों की संख्या में 14 सदस्यों का इजाफा हुआ है और अब कुल सदस्य 20 हो गए हैं.

अर्जेंटीना में माइली की जीत. (Credit-Reuters)

ब्यूनस आयर्स : अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने प्रमुख जिला मध्यावधि चुनाव में रविवार को अपनी पार्टी की निर्णायक जीत के साथ ही महत्वपूर्ण विश्वास मत हासिल कर लिया. इस सरकार से अमेरिका की ओर से अरबों डॉलर के समर्थन के साथ कठोर मुक्त बाजार नीतियों को आगे बढ़ाने की उनकी क्षमता मजबूत होने की संभावना है. स्थानीय मीडिया पर बताए जा रहे आंकड़ों के मुताबिक माइली की सत्तारूढ़ ‘ला लिबर्टाड अवांजा पार्टी’ ने राष्ट्रीय चुनाव में 40 प्रतिशत वोट हासिल किए.

ये आंकड़ा 97 फीसदी वोटों की गिनती के बाद का है. दूसरी ओर वामपंथ की ओर झुकाव रखने वाले विपक्षी गठबंधन पेरोनिज्म को 31 प्रतिशत वोट मिले हैं. जानकारों का कहना है कि यह बीते वर्षों की तुलना में गठबंधन का सबसे खराब प्रदर्शन है. माइली ने ब्यूनस आयर्स में स्थित पार्टी मुख्यालय में कहा कि रविवार को आए नतीजों के बाद संसद के निचले सदन में उनकी पार्टी की सीट 37 से बढ़कर 101 हो गई है जबकि उच्च सदन सीनेट में ला लिबर्टाड अवांजा पार्टी के सदस्यों की संख्या में 14 सदस्यों का इजाफा हुआ है और अब कुल सदस्य 20 हो गए हैं.

माइली ने कहा -‘अर्जेंटीना की जनता ने पतन को पीछे छोड़ दिया और प्रगति का रास्ता चुना. उन सभी लोगों को धन्यवाद जिन्होंने अर्जेंटीना को फिर से महान बनाने के लिए स्वतंत्रत विचारों का समर्थन किया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख वैचारिक सहयोगी माइली का रविवार के चुनाव में बहुत कुछ दांव पर था. माइली ने दशकों के बजट घाटे और संरक्षणवाद के बाद सरकारी खर्च में कटौती की है और अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था को उदार बनाया है. इस चुनाव पर अमेरिकी की खास नजर थी.

अमेरिका ने शायद ही अर्जेंटीना के किसी विधायी चुनाव ने कभी इतनी रुचि दिखाई हो. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मीलई को समर्थन देने के लिए ट्रंप प्रशासन ने 40 अरब डॉलर तक के बेलआउट पैकेज की पेशकश की है. इस पैकेज में 20 अरब डॉलर का करेंसी स्वैप और 20 अरब डॉलर का ऋण निवेश कोष शामिल है. ट्रंप ने संकेत दिया था कि यदि माइली रविवार को चुनाव में हार जाते हैं तो वह आर्थिक संकट से जूझ रहे अर्जेंटीना को दी जाने वाली 20 अरब अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता वापस ले सकते हैं. अगर वह नहीं जीतते हैं, तो हम अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे, क्योंकि उनकी विपक्षी विचारधारा से अर्जेंटीना को फिर महान बनाना संभव नहीं है.

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

अर्जेंटीना में माइली की जीत! ट्रंप के 40 अरब डॉलर से शुरू होगा नया युग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *