मेकअप रिमूव करने का बेस्ट विकल्प है माइसेलर वॉटर? जानिए क्या है ये, कैसे करता है असर

Last Updated:

Micellar water for makeup remover: नॉर्मल क्लिंजर की तुलना में माइसेलर वॉटर बिना अधिक रगड़े काम करता है. मेकअप रिमूव करना स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है. माइसेलर वॉटर एक आसान और असरदार त्वचा की सफाई करने का ऑप्शन है. दरअसल, माइसेलर वॉटर हर्ब्स से युक्त पानी है, जो मेकअप, गंदगी और प्रदूषण को चेहरे से आसानी से हटाता है.

Zoom

क्या है माइसेलर वॉटर?

Micellar water for makeup remover: महिलाएं हर दिन अपने चेहरे पर मेकअप अप्लाई करती हैं. इस मेकअप को रिमूव करने के लिए कई तरह के मेकअप रिमूवर प्रोडक्ट्स मार्केट में मिलते हैं. अक्सर सेलिब्रिटी भी अपनी स्किन केयर और ब्यूटी रूटीन से संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करती हैं. उनका प्रोफेशन ऐसा है कि वे दिन भर मेकअप में रहती हैं, लेकिन रात में वे मेकअप जरूर रिमूव करती हैं. इससे स्किन फ्रेश होता है. त्वचा के पोर्स में छिपे धूल-गंदगी, मेकअप प्रोडक्ट्स को रात में सोने से पहले ना हटाएं तो त्वचा को काफी नुकसान हो सकता है. हो सकता है आप सोने से पहले मेकअप जरूर हटाती होंगी. इसके लिए आप क्लिंजर का इस्तेमाल करती होंगी, लेकिन क्या आपने कभी मेकअप रिमूव करने के लिए माइसेलर वॉटर का इस्तेमाल किया है? क्या आपने इसके बारे में कभी सुना है? किस चीज से बना होता है माइसेलर वॉटर, मेकअप हटाने में कैसे है ये काम करता है, क्या होते हैं इसके फायदे? जानिए यहां डिटेल में…

क्या है माइसेलर वॉटर?
हिन्दुस्तानटाइम्स डॉट कॉम में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्मल क्लिंजर की तुलना में माइसेलर वॉटर बिना अधिक रगड़े काम करता है. जब आप इससे मेकअप रिमूव करती हैं, तो इसे धोने की जरूरत नहीं पड़ती है. यह एक आसान और असरदार सफाई करने का एक सुविधाजनक ऑप्शन है. दरअसल, माइसेलर वॉटर हर्ब्स से युक्त पानी है, जो मेकअप, गंदगी और प्रदूषण को चेहरे पर से आसानी से हटाता है. इससे त्वचा आसानी से साफ और ग्लोइंग नजर आती है. त्वचा को भी इससे कोई नुकसान नहीं होता है. माइसेलर वॉटर में छोटे-छोटे क्लींजिंग मॉलीक्यूल्स होते हैं. इन मॉलीक्यूल्स को माइसेल्स कहते हैं. ये माइसेल्स स्किन की त्वचा से मेकअप को आसानी से हटा देता है. त्वचा की ऊपरी सतह पर चिपकी गंदगी और हानिकारक तत्वों को खींचकर हटा देते हैं. माइसेल्स के इस्तेमाल से त्वचा की नेचुरल मॉइस्चर बैरियर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है. ऐसे में इसे हर तरह की स्किन पर लगाया जा सकता है, ताकि मिनटों में चेहरे पर लगा मेकअप गायब हो जाए. माइसेलर वॉटर सेंसिटिव स्किन के लिए भी उपयुक्त है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

मेकअप रिमूव करने में फायदेमंद है माइसेलर वॉटर
– माइसेलर वॉटर अप्लाई करने से आप बेहद आसानी से हल्के फाउंडेशन, सन्सक्रीन, आंखों की मेकअप को भी हटा सकते हैं, वह भी बिना चेहरे को स्क्रबर से घिसे.

-एक बार मेकअप रिमूव करने के लिए माइसेलर वॉटर का चेहरे पर इस्तेमाल करें. दरअसल, इससे मेकअप धीरे-धीरे हटता है और गंदगी, तेल भी साफ हो जाता है.

-माइसेल्स एक मैगनेट की तरह काम करता है. यह स्किन पोर्स में छिपी गंदगी, एक्स्ट्रा ऑयल, अशुद्धियों को स्किन से बाहर निकालने में बेहद कारगर है. इसका इस्तेमाल करते ही आपकी त्वचा साफ और तरोताजा महसूस कर सकती है.

-यदि आप पानी कम पीते हैं तो इससे भी स्किन रूखी हो जाती है. ऐसे में स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. माइसेलर वॉटर में ग्लिसरीन जैसे हाइड्रेटिंग तत्व को मिला दें तो स्किन साफ होने के बाद त्वचा को मुलायम और नम बनाए रखते हैं.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *