मेहली मिस्त्री ने NCPA बोर्ड से इस्तीफा दिया: टाटा ट्रस्ट्स के विजय सिंह ने जगह ली; पिछले महीने टाटा ट्रस्ट छोड़ा था

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा ट्रस्ट्स के बोर्ड से हाल ही में बाहर हुए मेहली मिस्त्री ने अब मुंबई के प्रतिष्ठित आर्ट सेंटर नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) के गवर्निंग काउंसिल से भी इस्तीफा दे दिया है।

मनीकंट्रोल को सूत्रों ने बताया कि मिस्त्री की जगह टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टी विजय सिंह ने ले ली है। मिस्त्री इस आर्ट सेंटर में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के नॉमिनी थे और जहांगीर एच जहांगीर, प्रमित जावेरी जैसे ट्रस्ट्स के अन्य प्रतिनिधियों के साथ काम करते थे।

टाटा ग्रुप से जुड़े संस्थानों से मिस्त्री की विदाई

मिस्त्री का इस्तीफा टाटा ट्रस्ट्स से बाहर होने के ठीक बाद आया है। NCPA काउंसिल में अन्य मेंबर K.N. सुंटुक (चेयरमैन), नोएल टाटा (वाइस चेयरमैन), ब्रिंदा खटाऊ और महाराष्ट्र सरकार के नॉमिनी शामिल हैं। मिस्त्री को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का नॉमिनी बनाया गया था। सूत्रों ने कहा कि मिस्त्री का इस्तीफा टाटा ग्रुप से जुड़े संस्थानों से उनकी विदाई को पूरा कर रहा है।

NCPA ग्लोबल थिएटर, म्यूजिक और डांस प्रोडक्शंस होस्ट करता है।

NCPA ग्लोबल थिएटर, म्यूजिक और डांस प्रोडक्शंस होस्ट करता है।

जेआरडी टाटा पहल पर बना था NCPA

NCPA मुंबई की स्थापना 1969 में जेआरडी टाटा के इनिशिएटिव पर हुई थी। टाटा ट्रस्ट्स और आर्ट्स के प्रमुख पैट्रॉन्स के सपोर्ट से बना। 1970 में इनॉगरेट हुआ। यह वर्ल्ड-क्लास मल्टी-वेन्यू परफॉर्मिंग आर्ट्स कॉम्प्लेक्स है, जो इंडिया की कल्चरल ट्रेडिशंस को प्रमोट और प्रिजर्व करता है। ग्लोबल थिएटर, म्यूजिक और डांस प्रोडक्शंस होस्ट करता है। आज इंडिया का सबसे प्रतिष्ठित कल्चरल इंस्टीट्यूशन है।

पिछले महीने टाटा ट्रस्ट्स से ट्रस्टी पद छोड़ चुके

रतन टाटा के करीबी रहे मेहली मिस्री ने पिछले महीने टाटा ट्रस्ट्स के तीन ट्रस्टों से इस्तीफा दे दिया था। इसमें सर रतन टाटा ट्रस्ट, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और बाई हीराबाई जे.एन. टाटा नावसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन ट्रस्ट शामिल है। 4 नवंबर को एक लेटर में उन्होंने इसकी जानकारी दी थी।

बीते दिनों टाटा ट्रस्ट्स के प्रमुख चैरिटी आर्म्स में मिस्री के रिअपॉइंटमेंट को लेकर वोटिंग हुई थी। इसमें तीन ट्रस्ट्रीज नोएल टाटा, वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने उनके री-अपॉइंटमेंट के खिलाफ वोट डाला था। मिस्त्री का कार्यकाल 28 अक्टूबर को खत्म हो रहा था।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *