महापौर ने जल आपूर्ति और निर्माण कार्यों की समीक्षा की: जेएमसी कंपनी को काम पूरा करने, लापरवाही पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में मंगलवार शाम महापौर माधुरी अतुल पटेल ने इंदिरा कॉलोनी के परमानंद गोविन्दजीवाला ऑडिटोरियम में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जल आपूर्ति, निर्माण कार्य और निगम की चल रही व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।

.

बैठक में महापौर ने जेएमसी कंपनी को जल आपूर्ति व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक कंपनी स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं करती, तब तक नगर निगम उसकी व्यवस्था हैंडओवर नहीं लेगा। उतावली पंपिंग स्टेशन से पुरानी जल आपूर्ति व्यवस्था को पहले की तरह जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।

नाला निर्माण के दौरान पानी की लाइन अस्थायी रूप से कटी

नगर निगम बुधवारा चौराहे पर नाला निर्माण कार्य कर रहा है। इस दौरान सीवरेज लाइन अवरुद्ध होने पर पानी की लाइन को अस्थायी रूप से काटा गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि सीवरेज का प्रवाह सामान्य है और पानी की लाइन काटने से पाइपलाइन में गंदा पानी नहीं जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद सभी व्यवस्थाएं फिर से सामान्य कर दी जाएंगी।

काम शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों पर सख्ती

महापौर ने उन ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए, जिन्होंने टेंडर लेने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। ऐसे ठेकेदारों को जल्द कार्य प्रारंभ करने की सूचना जारी की जाएगी। यदि इसके बाद भी काम शुरू नहीं होता, तो उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश आयुक्त संदीप श्रीवास्तव को दिए गए।

निर्माण से पहले सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य

महापौर ने कहा कि शहर में किसी भी निर्माण कार्य से तीन दिन पहले सूचना बोर्ड लगाए जाएं। बोर्ड पर मार्ग बंद रहने की अवधि स्पष्ट लिखी जाए, ताकि नागरिकों को आवाजाही में परेशानी न हो।

ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

बैठक में पूर्व महापौर अतुल पटेल, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, एमआईसी चेयरमैन संध्या राजेश शिवहरे, भरत इंगले, धनराज महाजन, संभाजी सगरे, अनिल विष्पुते, नितेश रोशन दलाल, एजाज अशरफी, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा, रितेश पाटीदार, कार्यालय अधीक्षक संजय शाह, सहायक यंत्री गोपाल महाजन, सचिव शाखा प्रभारी वीरेन्द्र रवाये और जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोरे सहित अन्य अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *