आगर मालवा में मावठे की दस्तक: सोयतकला सहित जिला मुख्यालय पर हुई बारिश, बढ़ी ठिठुरन – Agar Malwa News


आगर मालवा जिले में मंगलवार दोपहर मावठे की बारिश हुई। जिला मुख्यालय आगर सहित सोयतकला क्षेत्र में तेज बारिश दर्ज की गई। इससे पहले सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई थी। आगर शहर में लगभग पांच मिनट तक तेज बारिश हुई, जबकि सोयतकला क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक झमाझम पानी बरसा। बीते तीन दिनों से क्षेत्र में घने बादल छाए हुए थे और मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा था। तेज बारिश के कारण सोयतकला की सड़कों पर पानी बहने लगा, जिससे वाहनों की गति धीमी हो गई। मावठे की इस बारिश से जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बारिश का असर फसलों पर पड़ने की संभावना है। साथ ही, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *