Mau News: मां के पेट से शुरू होता है ये इन्फेक्शन, जो बच्चों के लिए बन सकता है जानलेवा, एक्सपर्ट से जानें बचाव

Last Updated:

Torch Infection Prevention Tips: मऊ जनपद में टॉर्च इंफेक्शन नाम की गंभीर बीमारी ने कई मासूमों की जान ले ली है. यह वायरल इंफेक्शन गर्भ में पल रहे बच्चों को प्रभावित करता है और समय पर इलाज न मिलने पर जन्म के 8 से 10 दिन के भीतर ही उनकी मौत हो जाती है.

मऊ: कभी-कभी छोटी-सी लापरवाही बड़ी बीमारी में बदल जाती है और यही बीमारी इंसान की जान तक ले लेती है. ऐसा ही उदाहरण उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में देखने को मिला है. यहां कई महिलाएं गर्भावस्था के दौरान ऐसी समस्या से गुजर रही हैं जिससे उनके बच्चों में जन्म के समय ही गंभीर बीमारी हो जाती है. इस बीमारी का नाम है टॉर्च इंफेक्शन (Torch Infection). इसकी वजह से कई नवजात बच्चों की जान जा चुकी है और लोग अब इस बीमारी से डरने लगे हैं.

डॉक्टर ने दी बड़ी जानकारी
लोकल 18 से बातचीत में केसरी राज हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुमन्त कुमार गुप्ता ने बताया कि टॉर्च इंफेक्शन के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई बार नवजात बच्चे इस बीमारी के शिकार हो जाते हैं और उनकी जान बचाना मुश्किल हो जाता है. डॉक्टर गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई बच्चा इस बीमारी से ग्रसित हो गया है तो उसकी जीवन अवधि अधिकतम 8 से 10 दिन ही होती है.

चिरैयाकोट की महिला के दो बच्चों की मौत
डॉक्टर गुप्ता ने एक उदाहरण साझा किया. उन्होंने बताया कि चिरैयाकोट की एक महिला के पहले दो बच्चे टॉर्च इंफेक्शन के कारण पैदा होने के बाद सिर्फ 8 से 10 दिनों तक ही जिंदा रह पाए. दोनों की मौत हो गई. हालांकि इस बार वही महिला समय रहते अस्पताल पहुंच गई और डॉक्टरों ने सही इलाज देकर एक बच्चे की जान बचा ली. बच्चा टॉर्च इंफेक्शन से ग्रसित था लेकिन समय रहते उसे उपचार मिला.

क्या है टॉर्च इंफेक्शन?
डॉ सुमन्त गुप्ता ने बताया कि टॉर्च इंफेक्शन एक वायरल इंफेक्शन है. इसमें बच्चे के ब्रेन की नसें फट जाती हैं और ज्यादा ब्लीडिंग होने लगती है. ऐसे में बच्चा जी नहीं पाता और उसकी मौत हो जाती है. अगर सही समय पर इलाज न मिले तो बच्चे को बचाना लगभग नामुमकिन हो जाता है. इस बीमारी में बच्चे की जीवन अवधि बहुत कम होती है और अधिकतर 8 से 10 दिन में उसकी मौत हो जाती है.

कैसे पहचानें इस बीमारी के लक्षण?
डॉक्टरों के अनुसार, अगर नवजात बच्चों के शरीर से बार-बार खून निकल रहा है, बच्चा मानसिक रूप से सामान्य नहीं दिख रहा है या उसके शरीर में अन्य असामान्य लक्षण नजर आ रहे हैं तो इसे हल्के में न लें. तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से जांच करानी चाहिए. सही समय पर इलाज मिलने से बच्चे की जान बच सकती है.

इलाज और बचाव ही है उपाय
डॉक्टरों के अनुसार टॉर्च इंफेक्शन से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर जांच करानी चाहिए. यदि शुरुआती दौर में बीमारी का पता चल जाए तो बच्चे की जान बचाई जा सकती है. साथ ही गर्भवती महिलाओं को साफ-सफाई, पौष्टिक आहार और डॉक्टर की सलाह पर ध्यान देना जरूरी है.

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बच्चों के लिए जानलेवा है ये खतरनाक इन्फेक्शन, एक्सपर्ट से जानें लक्षण और बचाव!

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *