Indore: पेंटहाउस में भीषण आग, कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की दम घुटने से मौत, पत्नी वेंटिलेटर पर, बेटियां घायल

Last Updated:

Indore Pravesh Agarwal News: इंदौर में महिंद्रा शोरूम के पेंटहाउस में लगी आग शहर के बड़े उद्योगपति और कांग्रेस नेता की मौत का कारण बन गई. इस घटना में पूरा परिवार चपेट में आ गया. पत्नी, दोनों बेटियां अस्पताल में भर्ती हैं. जानें पूरी घटना…

रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता

Indore News: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया. प्रसिद्ध उद्योगपति और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवेश अग्रवाल के महिंद्रा कार शोरूम के ऊपर बने पेंटहाउस में सुबह करीब 5 बजे भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि पूरे घर में धुआं भर गया, जिससे दम घुटने से प्रवेश अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई. उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हैं. बॉम्बे हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर हैं. वहीं, बड़ी बेटी सौम्या (15 वर्ष) बुरी तरह झुलस गई. हालत नाजुक बनी हुई है. छोटी बेटी मायरा (12 वर्ष) को मामूली चोटें आई हैं.

घटना की जानकारी के मुताबिक, परिवार रात में पेंटहाउस में सो रहा था. प्रारंभिक जांच में किचन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. वहीं, ये भी अनुमान है कि आग मंदिर से फैली. क्योंकि, मंदिर में अखंड ज्योत जल रही थी और पास में एक स्टोर रूम भी था. आशंका है कि वहां से आग लगी. हालांकि, अभी जांच की जा रही है. वहीं, आग लगने के बाद पत्नी और छोटी बेटी ने किसी तरह गार्ड को आवाज देकर मदद मांगी. गार्ड ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन तब तक प्रवेश और सौम्या गंभीर रूप से प्रभावित हो चुके थे.

शोरूम बच गया, लेकिन पेंटहाउस…
इसके बाद पुलिस टीम और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पाया गया. लेकिन, तब तक काफी नुकसान हो चुका था. शोरूम को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पेंटहाउस पूरी तरह प्रभावित है.

इंदौर में प्रवेश अग्रवाल का था बड़ा नाम
बता दें कि प्रवेश अग्रवाल इंदौर के प्रमुख कारोबारी थे, जिनके नाम से ‘सौम्या महिंद्रा’ शोरूम देवास नाके पर है. वे महिंद्रा के कई शोरूम के मालिक थे. महाराष्ट्र, गुजरात व देवास में भी ऑटोमोबाइल व्यवसाय चलाते थे. राजनीतिक रूप से सक्रिय प्रवेश नर्मदा युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और कांग्रेस के युवा नेता के रूप में पहचाने जाते थे. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले प्रवेश सामाजिक कार्यों और विनम्र स्वभाव के लिए लोकप्रिय थे. वे मूल रूप से देवास के थे और ग्वालियर से भी जुड़े हुए थे.

घर के बाहर लग गया मजमा
हादसे की सूचना फैलते ही शोरूम के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए. राजनीतिक हस्तियां और व्यापारिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया. फॉरेंसिक टीम और लसूड़िया पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. आगजनी के कारणों की गहन जांच चल रही है, जिसमें शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी पर फोकस है. पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Indore: पेंटहाउस में भीषण आग, कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की दम घुटने से मौत

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *