जबलपुर के ओमती क्षेत्र के गलगला मोहल्ले में शुक्रवार तड़के एक जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे की है। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान की तीनों मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और नगर निगम की
.
अच्छी बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा करीब 50 लाख रुपए का माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। दुकान संचालक परमल तेलनी ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान की तीनों मंजिलें आग की लपटों में घिरी थीं।
फायर ब्रिगेड टीम के पास संसाधन नहीं
परमल तेलनी ने नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम पर संसाधनों की कमी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अगर टीम के पास ऊंची सीढ़ियां और हाईटेक उपकरण होते, तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था और काफी सामान बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि जिस आग को एक घंटे में बुझाया जा सकता था, उसे तीन घंटे में काबू किया गया।
जेसीबी से तोड़ा दुकान का शटर
दमकल विभाग के फायर कर्मी राजेंद्र पटेल के मुताबिक सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले जेसीबी से शटर तोड़ा गया, फिर अंदर से आग बुझाना शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए 6 से अधिक फायर गाड़ियां लगाई गईं।
पुलिस-फायर टीम कर रही आग लगने के कारणों की जांच
सीएसपी रितेश कुमार शिव ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना आसपास की दुकानें और आवासीय मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है, लेकिन धुआं निकलने के कारण राहत कार्य जारी है। पुलिस और फायर टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
इस दुकान में चौथी बार लगी आग
जानकारी के अनुसार, यह चौथी बार है जब इसी दुकान में आग लगी है। फिलहाल पुलिस आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से हुई या नहीं, इसकी जांच में जुटी है।
.