बीपी से लेकर शुगर तक कई बीमारियों का काल है जामुन, जानें इसके अनगिनत फायदे

Last Updated:

Jamun ke Fayde: गर्मियों का मौसमी फल जामुन न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि इसके औषधीय गुण इसे एक सुपरफूड बना देते हैं.

गर्मियों का मौसमी फल जामुन न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि इसके औषधीय गुण इसे एक सुपरफूड बना देते हैं. इसमें मौजूद जम्बोसिन, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने और बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं.इसे विभिन्न घरेलू नामों जैसे जामुन, राजमन, काला जामुन, जमाली, ब्लैकबेरी आदि के नाम से भी जाना जाता है. प्रकृति में यह अम्लीय और कसैला होता है और स्वाद. में मीठा होता है. अम्लीय प्रकृति के कारण सामान्यतः इसे नमक के साथ खाया जाता है.जामुन का फल 70 प्रतिशत खाने योग्य होता है. इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज दो मुख्य स्रोत होते हैं. फल में खनिजों की संख्या अधिक होती है. अन्य फलों की तुलना में यह-कम कैलोरी प्रदान करता है. यह आयरन का बड़ा स्रोत है. प्रति 100 ग्राम में एक से दो मि.ग्रा. आयरन होता है. इसमें विटामिन ‘बी’, कैरोटिन, मैग्नीशियम और फाइबर होते हैं.

लोकल 18

इसमें फाइबर और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. इससे कब्ज, गैस, अपच और दस्त जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. काले नमक के साथ सेवन करने से पाचन और बेहतर होता है.

लोकल 18

जामुन पोटैशियम और एंटी-हाइपरलिपिडेमिक तत्वों से भरपूर होता है. यह ब्लड प्रैशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है. साथ ही हार्ट अटैक तथा स्ट्रोक के खतरे को कम करता है.

लोकल 18

इसमें विटामिन ‘सी’, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये सर्दी-खांसी, वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव करते हैं. जामुन के रोजाना-सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

लोकल 18

जामुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं जो मुंहासे, दाग-धब्बे और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इससे त्वचा जवां और ग्लोइंग बनती है।

लोकल 18

जामुन में ‘एंथोसायनिन’ और ‘फ्लेवोनोइड’ जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को साफ करने और ऑक्सीडेटिव तनाव या कोशिका क्षति से बचाने में मदद करते हैं। यह लिवर की सूजन, लिवर एंजाइम के लैवल को कम करता है और क्षतिग्रस्त लिवर कोशिकाओं के पुनर्जन्म में मदद करता है।

लोकल 18

जामुन में जम्बोलिन और जम्बोसिन जैसे यौगिक पाए जाते हैं। ये ब्लड शुगर लैवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जामुन के बीजों का चूर्ण भी डायबिटीज के लिए बेहद असरदार है।

लोकल 18

<br /> जामुन के बहुत अधिक सेवन से पेट में ऐंठन, गैस या एलर्जी हो सकती है. डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें. अगर ब्लड शुगर लो रहता है, तो जामुन खाने-से आपका शुगर लैवल और गिर सकता है, जिससे चक्कर, कमजोरी या बेहोशी जैसा स्थिति बन सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बीपी से लेकर शुगर तक कई बीमारियों का काल है जामुन, जानें इसके अनगिनत फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *