टमाटर खेती से बदल रही मंगली दीदी की तकदीर, 200 कैरेट से 80 हजार का इनकम

Last Updated:

Tomato Farming: छत्तीसगढ़ में बिहान और आदि कर्मयोगी अभियान ने गांव की महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद जगाई है. कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के अंगवाही गांव की मंगली दीदी ने टमाटर उत्पादन कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ऐसी राह दिखाई, जो अब अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है.अब तक 200 कैरेट टमाटर बेचकर मंगली दीदी 80 हज़ार रुपए की इनकम कर चुकी हैं.

मंगली दीदी ने बिहान से जुड़कर स्व-सहायता समूह से 50 हज़ार रुपए का ऋण लिया और टमाटर की खेती की शुरुआत की.

खेत में टमाटर

जैविक खाद और आधुनिक तकनीक से तैयार टमाटर की फसल लहलहा रही है, जिसे देखकर गांववाले भी प्रभावित हो रहे हैं.

कैरेट में टमाटर

टमाटर की खेती से मंगली दीदी ने अब तक 200 कैरेट टमाटर बेच चुकी हैं. इसके साथ ही मंगली दीदी ने 80 हज़ार रुपए की आमदनी अर्जित की है, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है.

मंगली दीदी

बेहतर गुणवत्ता और अच्छी कीमत मिलने से वे लखपति दीदी अभियान की मिसाल बन गई हैं और गांव की महिलाएं उन्हें रोल मॉडल मान रही हैं.

सब्जियों की खेती

मंगली दीदी का अगला लक्ष्य अन्य सब्ज़ियों की खेती कर गांव की और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. ताकि उनके जिंदगी में भी आर्थिक स्थिति मजबूत हो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

टमाटर खेती से बदल रही मंगली दीदी की तकदीर, 200 कैरेट से 80 हजार का इनकम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *