इंडक्शन चूल्हे पर दाल बनाना हुआ आसान, जानिए स्मार्ट तरीका बनेगी परफेक्ट

Last Updated:

How to Cook Dal on Induction: इंडक्शन पर दाल बनाना बेहद आसान है अगर सही तरीका अपनाया जाए. सही बर्तन और सही वॉट का चुनाव बहुत जरूरी है. दाल 2 सीटी में आसानी से पक जाती है. अखबार वाला हैक इंडक्शन को गंदा होने से बचाता है. इससे सफाई की मेहनत कम होती है और किचन हमेशा साफ रहती है. यह तरीका रोजमर्रा की कुकिंग को आसान और स्मार्ट बना देता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

इंडक्शन पर दाल कैसे बनाएं

Induction Dal Recipe: आज के समय में इंडक्शन चूल्हा हर मॉडर्न किचन का हिस्सा बन चुका है. यह गैस के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित, साफ और जल्दी खाना बनाने वाला ऑप्शन है. लेकिन कई लोग अब भी दाल जैसी चीजें इंडक्शन पर बनाने से कतराते हैं. वजह साफ है, कुकर की सीटी से निकलने वाला पानी और झाग जो इंडक्शन के कांच पर गिरकर गंदगी फैला देता है. कई बार यह पानी बटन या किनारों में जाकर मशीन को नुकसान भी पहुंचा सकता है. ऐसे में कुकिंग एक्सपर्ट उर्मिला तोमर का बताया गया आसान तरीका इस परेशानी को पूरी तरह खत्म कर सकता है.

यह तरीका इतना सिंपल है कि आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं और आपकी किचन हमेशा साफ भी रहेगी. सही वॉट, सही बर्तन और एक छोटे से हैक की मदद से आप मिनटों में परफेक्ट दाल बना सकते हैं.

सही बर्तन का चुनाव क्यों है जरूरी
इंडक्शन पर दाल बनाने के लिए सबसे पहले सही बर्तन चुनना बहुत जरूरी है. इंडक्शन केवल उन्हीं बर्तनों पर काम करता है जिनका तल फ्लेट और मैग्नेटिक होता है. इसलिए दाल बनाने के लिए हमेशा स्टील का कुकर इस्तेमाल करें जिसका बेस पूरी तरह समतल हो. अगर कुकर का तल गोल या टेढ़ा होगा तो वह ठीक से गर्म नहीं होगा और दाल सही तरीके से नहीं पकेगी. इससे बिजली की खपत भी ज्यादा हो सकती है.

वॉट और तापमान का सही बैलेंस
इंडक्शन पर सही वॉट चुनना बहुत जरूरी होता है. अगर आप बहुत ज्यादा हाई वॉट पर दाल पकाएंगे तो कुकर से पानी बाहर निकल सकता है और दाल जलने का डर भी रहता है. उर्मिला तोमर के अनुसार दाल बनाने के लिए 700 से 900 वॉट का लेवल सबसे सही होता है. इस पर दाल धीरे धीरे पकती है और उसका स्वाद भी अच्छा आता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तड़का और दाल की तैयारी कैसे करें
दाल बनाने से पहले कुकर को इंडक्शन पर रखें और उसमें थोड़ा तेल या घी डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और लहसुन डालें. इंडक्शन पर तड़का बहुत जल्दी बनता है इसलिए ध्यान रखें कि मसाले जलें नहीं. इसके बाद पानी डालें और फिर धुली हुई दाल, नमक और हल्दी डाल दें. आप चाहें तो दाल को पहले उबालकर बाद में तड़का भी लगा सकते हैं. दोनों तरीके से स्वाद अच्छा आता है.

सीटी और पकने का सही समय
कुकर का ढक्कन बंद करके दाल को पकने दें. इंडक्शन पर दाल गैस के मुकाबले जल्दी गलती है. आमतौर पर 2 सीटी में दाल अच्छी तरह पक जाती है. सीटी आने के बाद इंडक्शन को तुरंत बंद करने की बजाय प्रेशर अपने आप निकलने दें. इससे दाल और भी सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनती है.

अखबार वाला स्मार्ट हैक जो रखे इंडक्शन साफ
दाल बनाते समय सबसे बड़ी परेशानी होती है कुकर की सीटी से निकलने वाला पानी. यह पानी इंडक्शन के ऊपर गिरकर गंदगी फैलाता है. इससे बचने के लिए एक बहुत आसान तरीका अपनाया जा सकता है. कुकर रखने से पहले इंडक्शन पर एक पुराना अखबार बिछा दें.

इंडक्शन खुद गर्म नहीं होता बल्कि चुंबकीय ऊर्जा से बर्तन को गर्म करता है. इसलिए अखबार जलता नहीं है. अगर कुकर से पानी या झाग निकलता भी है तो वह अखबार में ही सोख लिया जाता है. इससे आपका इंडक्शन साफ रहता है और बार बार साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती.

सफाई और रखरखाव कैसे करें
जब दाल बन जाए तो कुकर को हटाकर अखबार निकाल दें और फेंक दें. अगर थोड़ा बहुत पानी किनारों पर गिरा हो तो उसे गीले कपड़े से साफ कर लें. यह छोटा सा तरीका आपके इंडक्शन को लंबे समय तक साफ और सुरक्षित रखता है. साथ ही इसकी लाइफ भी बढ़ाता है.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *