Makhana-Vs-Peanuts: मखाना बनाम मूंगफली! वजन घटाने के लिए कौन है बेहतर? खाने का ये है सही तरीका

Makhana-Vs-Peanuts: क्या आप भी अक्सर रात में भूख लगने या मूवी टाइम में कुछ हल्का और हेल्दी खाने के लिए हेल्‍दी विकल्‍प डूंड रहे हैं? ऐसे में मखाना और मूंगफली सबसे अच्छे विकल्प बनते हैं. दोनों ही हेल्दी हैं, लेकिन अगर वजन घटाना है तो सवाल ये उठता है – कौन बेहतर है? मखाना कम कैलोरी और फाइबर से भरा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जबकि मूंगफली प्रोटीन और हेल्दी फैट्स देती है. सही मात्रा में खाया जाए तो ये दोनों स्नैक्स न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि वजन कंट्रोल में भी मददगार हैं. तो आइए जानते हैं दोनों के न्‍यूट्रिशन वैल्‍यू और फायदों के बारे में.

मखाना के पोषण और फायदे-

मखाने हल्के होते हैं और फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है. इसमें डायट्री फाइबर, प्लांट-आधारित प्रोटीन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद हैं. ये ब्लड शुगर नियंत्रित करने, पाचन सुधारने और कैलोरी कम रखने में मदद करते हैं. मखाने कम कैलोरी वाले होते हैं, इसलिए यह वजन घटाने के लिए सबसे सुरक्षित स्नैक माना जाता है.

मूंगफली के पोषण और फायदे-

मूंगफली कैलोरी में अधिक होती है, लेकिन प्रोटीन, विटामिन ई, बी विटामिन्स, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स (MUFA और PUFA) से भरपूर होती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे रिसवेराट्रोल मौजूद होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं. मूंगफली उन लोगों के लिए बेहतर है जिनकी ऊर्जा की जरूरत ज्यादा है, जैसे फिटनेस प्रेमी या सक्रिय जीवनशैली वाले लोग.

वजन घटाने के लिए कौन बेहतर?
वजन कम करने के लिए मखाना एक बेहतर विकल्प है. 100 ग्राम ड्राई-रोस्टेड मखाने में लगभग 356 कैलोरी और बहुत कम फैट (0.1–0.5 ग्राम) होता है. वहीं 100 ग्राम मूंगफली में 550 कैलोरी और 40–50 ग्राम फैट होता है. इसलिए डाइट में मूंगफली की मात्रा नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है. मखाने हल्के, फाइबर युक्त और कम कैलोरी वाले होते हैं, इसलिए यह वजन कंट्रोल में मदद करते हैं.

स्वाद और हेल्थ का बैलेंस-
मखाना और मूंगफली को आप स्पाइसी, नमकीन या हल्के घी में भूनकर खा सकते हैं. हल्का भूनना पोषक तत्वों को भी बचाता है और विटामिन्स अच्छी तरह अवशोषित होते हैं. ड्राई-रोस्टेड स्नैक्स सबसे हेल्दी होते हैं, इसलिए जंक फूड या तैलीय स्नैक्स के बजाय इन्हें चुनें.

मखाना और मूंगफली दोनों हेल्दी और स्वादिष्ट हैं. वजन कम करने के लिए मखाना ज्यादा फायदेमंद है, जबकि मूंगफली ऊर्जा और प्रोटीन देती है. साथ में संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, एक्टिव लाइफस्टाइल और अच्छी नींद भी जरूरी है. अगर कोई किडनी या स्वास्थ्य समस्या है तो पहले डॉक्टर से राय जरूर लें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *